सोशल न्यूज़

आजादनगर थाना शांति समिति के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के साथ मनाई होली।

Published

on


Jamshedpur: दिनांक 29 मार्च, 2021 को मैत्री पर्व होली के शुभ अवसर पर आजादनगर थाना शांति समिति के सदस्यों की टीम मिलकर पुलिस प्रशासन संग होली मनाया। 

इस टीम का नेतृत्व आजाद नगर थाना शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जो अपने परिवार से दूर रहकर समाज की सेवा करने के लिए डटे हुए हैं और ड्यूटी के दौरान रंगों का त्योहार होली अपने परिवार संग नहीं मना पाते है उनके साथ खासकर हमसब ने मिलकर होली मनाई है। 

शांति समिति की पूरी टीम ने आजादनगर थाना प्रभारी नरेश प्रसाद सिन्हा, बिस्तुपुर थाना प्रभारी बिष्णु प्रसाद राउत, साकची थाना प्रभारी कुणाल कुमार और उलीडीह थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल को गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए उनके कार्यालय में जाकर फूलों की पंखुड़ियों द्वारा होली मनाई और तिलक लगा कर एक-दूसरे गले लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दी। 

कोविड-19 को देखते हुए जिला प्रशासन के अनुमंडल पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार सिंह, वरिय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर तमिल वाहन, सिटी एसपी सुभाष चन्द्र जाट, पटामदा डीएसपी सुमित कुमार और पूर्व डीएसपी बिजय कुमार महतो को डिजिटल तरीके से होली की शुभकामनाएं दी गई।

इस होली मिलन समारोह में मुख्य रुप से सरदार जसवंत सिंह, मोइनुद्दीन अंसारी, डॉक्टर ताहिर हुसैन, मोहम्मद इरफान और आफताब आलम शामिल हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version