झारखंड

आज़ाद समाज पार्टी ने शहीद शेख भिखारी की शहादत को याद किया।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

आज आज़ाद समाज पार्टी, पूर्वी सिंहभूम ने प्रदेश कार्यालय साकची, जमशेदपुर में स्वतंत्रता सेनानी शहीद शेख भिखारी की श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा ने बताया कि शेख भिखारी झारखंड की भूमि की वह अज़ीम शख्सियत है जिन्होंने अपने वतन के लिए अपने प्राणों की।आहुति दी थी, और आने वाली नस्लों को यह पैग़ाम दिया कि यह देश हमारा है हम अपनी आखरी सांस तक इन देश की अज़मत को कम नही होने देंगे चाहे इसके लिए हमें अपनी जान की कुर्बानी ही क्यों ना देनी पड़े। 

उन्होंने आगे कहा कि आज़ाद समाज पार्टी ने पुछले दिनों पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त महोदय से यह मांग की है कि शेख भिखारी के देश के प्रति सम्मान देने के लिए उनकी प्रतिमा पारडीह चौक पर लगाई जाए, आगे उन्होंने कहा कि 23 सालों में झारखंड की किसी भी सरकार ने शेख भिखारी को सम्मान नही दिया है, हमारी मांग है कि झारखंड में शहीद शेख भिखारी के नाम पर झारखंड में हर ब्लॉक स्तर पर अत्याधुनिक शेख भिखारी मंडल अस्पताल बनाया जाए।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष तारिणी सेन मांझी, ज़िला उपाध्यक्ष मंजीत यादव, ज़िला उपाध्यक्ष मुहम्मद शमीम, कोषाध्यक्ष दिलशाद अख्तर, युवा अध्य्क्ष मज़हर खान, युवा महासचिव जिब्रान सिद्दीकी, आफताब पठान, मौलाना अलाउद्दीन,  मुहम्मद तौसीफ और कई साथी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version