सोशल न्यूज़

आज़ादी की 75वीं साल गिरह पर ह्यूमन वेलफेयर ने तिरंगा बांटा और इसी उपलक्ष्य में निकाला तिरंगा यात्रा

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शनिवार 13 अगस्त 2022

आज दिनांक 13/8/2022 को ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों ने देश के प्रधानमंत्री, उपायुक्त पूर्वी सिंहभुम विजय जाधव, मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदधिकारी सुरेश प्रसाद यादव के आदेश अनुसार तथा तिरंगा उपलब्ध करवाए जाने पर ट्रस्ट के सदस्यों ने तिरंगा यात्रा निकाला। यह तिरंगा यात्रा मानगो नगर निगम से निकलकर सैफुल्ला मस्जिद रोड, कुली रोड आज़दनगर रोड नंबर 9, ज़ाकिरनगर रोड नंबर 14 और झरना रोड तक गई।

यात्रा दोपहर 1 बजे निकली गई थी। ट्रस्ट के अध्यक्ष मतिनुल हक अंसारी, मानगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर मुख्तार आलम खान, सैयद आसिफ अख़्तर, मास्टर अखबार उर्फ छोटे, मासूम खान, हाजी अयूब अली, खुर्शीद अहमद खान, मोहम्मद सिद्दीक अली  अपने अपने इलाको में घरों पर झंडा लगाने के लिए निकल पड़े।
आज के इस कार्यक्रम में मानगो  नगर निगम के सिटी मैनेजर जितेंद्र कुमार, निर्मल कुमार, राहुल कुमार, सुबोध कुमार, नन्दू कुमार, दिनेश्वर यादव, विनोद कुमार, श्रीनिवास राव, पुष्पा कुमारी, कुमार अंशुमान, इंजीनियर दिवेश ने उपस्थित होकर ट्रस्ट के सदस्यों का हौसला बढ़ाया।स्थानीय सभी लोगों को आज़ादी के अमृत महोत्सव मे अपने घरों पर तिरंगा लगाकर इस कार्यक्रम में शामिल होने का संदेश दिया।

डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ें, दे अपने बच्चों को फ्यूचर एडुकेशन IQS के संग।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
या हमें सम्पर्क करें – +91 94709 63921 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version