TNF News

आगामी 13 एवं 14 जुलाई को विधायक सरयू राय के द्वारा आयोजित होने वाले रामर्चा पुजा की तैयारियों को लेकर अंतिम बैठक बारीडीह विधानसभा कार्यालय में संपन्न हुई। मंडलवार कार्यकर्ताओं को महाप्रसाद के दौरान बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिए गए निर्देश।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : सोमवार 11 जुलाई, 2022

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के द्वारा आगामी 13 जुलाई को आयोजित होने वाले रामार्चा पुजा एवं 14 जुलाई को होने वाले महाप्रसाद की तैयारियों को लेकर अंतिम बैठक बारीडीह विधानसभा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में विधायक सरयू राय उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता भाजमो जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने की।

श्री श्रीवास्तव ने मंडल अध्यक्षों से अब तक बाटें गए निमंत्रण कार्ड और जमा किए निमंत्रण प्रपत्र की सौंपी गई सूची की जानकारी ली साथ ही महाप्रसाद में सेवा देने वाले कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों की सूची सौंपने के लिए कहा। भाजमो केंद्रीय उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा ने मंडल अध्यक्षों से अपने मंडल से आने वाले लोगों आगंतुकों पर विशेष ध्यान देने और सभी को व्यवस्थित तरीके से प्रसाद प्राप्त हो यह सुनिश्चित करने के लिए कहा। 

महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजु सिंह ने सभी महिला कार्यकर्ताओं को व्यवस्था बनाने में पूर्ण भागीदारी देने संबंधित निर्देश दिए। बैठक में मुख्य रूप से भाजमो पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, उपाध्यक्ष भास्कर मुखी, वंदना नामता, चंद्रशेखर राव, मंत्री राजेश झा, विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, प्रवक्ता सह व्यवसायिक प्रतिनिधि आकाश शाह, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजु सिंह, नीजी सचिव सुधीर सिंह, जोगिंदर सिंह जोगी, उद्योगीक प्रतिनिधि इंद्रजीत सिंह, बिरसानगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष शंकर कर्मकार, पश्चिम अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, टेलको मंडल अध्यक्ष महेश तिवारी, बारिडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, सितारामडेरा पश्चिम मंडल अध्यक्ष बिनोद यादव, पूर्वी मंडल अध्यक्ष चार्ली, लक्ष्मीनगर मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, कदमा मंडल अध्यक्ष तिलेश्वर प्रजापती, मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, परसुडीह मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सिन्हा, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष कैलाश झा, विजय राव, शंभु झा, कमल किशोर, संजीव कामत सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version