TNF News

आगामी 10 जून 2022 को होने जा रही है विकास तीर्थ यात्रा। जिसमें हजारों की संख्या में युवा बाइक लेकर होंगे शामिल।

Published

on

  • THE NEWS FRAME

Jamshedpur : मंगलवार, 07 जून 2022

आगामी 10 जून 2022 को होने वाले विकास तीर्थ यात्रा बाइक रैली में हजारों की संख्या में युवा शामिल होंगे। यह रैली गणेश पूजा मैदान, कदमा से एग्रिको दुर्गा पूजा मैदान तक लंबी होगी।


इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज भाजयुमो उलिडीह मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक की गई। जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से युवा शामिल हुए। आये युवाओं में काफी जोश दिखा और उन्होंने बताया कि इस रैली में उलिडीह मंडल से सबसे अधिक युवा भाग लेंगे।


बैठक में मुख्य रूप से भाजपा उलिडीह मण्डल के अध्यक्ष अमरेन्द्र जी ने अपना मार्गदर्शन दिया एवम सभी कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में बाइक लाने के लिए संकल्पित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा उलिडीह मंडल महामंत्री राकेश लोधी, मीडया प्रभारी जीतु गुप्ता, ओबीसी मोर्चा के गोपी, राजू प्रजापति, युवामोर्चा के महामंत्री शीतल रजक, सुखु , राहुल, आकाश, अनिल एवम अन्य लोग उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version