सोशल न्यूज़

आकाशवाणी चौक आदित्यपुर में ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन के द्वारा मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस।

Published

on

THE NEWS FRAME

Adityapur : मंगलवार 08 मार्च, 2022

ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन के बैनर तले आज दिनांक 8 मार्च 2022 संध्या 4:00 बजे आकाशवाणी चौक आदित्यपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूर्ण आदर और मर्यादा के साथ मनाया गया। जिसमें वर्तमान समय में भी महिलाओं के ऊपर बढ़ते अपराध को लेकर चर्चा के साथ कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की राज्य कमिटी की सदस्य सह शिक्षिका संतोषी महतो ने कहा कि एक सुंदर और स्वस्थ समाज के निर्माण महिलाओं की भागीदारी के बिना संभव नहीं। 

आधी आबादी को सामाजिक दायित्व के निर्वाह के साथ पुरुष प्रधान सामाजिक सोच के खिलाफ जोरदार संघर्ष करना होगा। साथ ही उन्होंने संगठन के पांच सूत्री मांगों को दोहराया। जिसमें पूर्ण शराबबंदी, अश्लील सिनेमा साहित्य पर रोक, महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी, भ्रूण हत्या पर प्रतिबंध लगाने तथा बेतहाशा बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने की मांग प्रमुख हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ महिला नेत्री श्रीमती लिली दास जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि उपभोक्तावादी संस्कृति को बढ़ावा देने वाली इस पूंजीवादी व्यवस्था में महिलाओं के मुक्ति और समग्र विकास संभव नहीं है।

महिलाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़कर उन्हें उन्नत करना होगा। इस सभा को AIMSS झारखंड  राज्य कमिटी उपाध्यक्षा सह पार्षद मालती देवी, समाजसेवी रमा देवी, पिंकी, आर्का जैन यूनिवर्सिटी की डॉ रूपा सरकार और  सावित्री ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सुमिति पाठक एवं धन्यवाद ज्ञापन अंजना भारती ने किया।

कार्यक्रम के अंतराल में दुर्गावती मिश्रा, कृष्णा मजूमदार, अंबिका, निशा, पूर्णिमा एवं अन्य छात्राओं द्वारा गीत संगीत की प्रस्तुति की गई।

आज के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से मौसूमी मित्रा, विमला सिंह, पिंकी वर्मा, अंतरा, संगीता देवी, रूबी, बेबी, बबीता, कंचन देवी आदि सैकड़ों महिलाओं ने योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version