नेशनल

अवैध रूप से रह रहे रोहंगिया को वापस जाना होगा।

Published

on

भारत सरकार के गृह मंत्रालय मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में रोहिंग्या के सवाल पर साफ तौर से कहा है कि भारत में रह रहे जिस किसी शख्स के पास जरूरी कागजात नहीं है उन्हें वापस भेजने के नियम है। 

THE NEWS FRAME

आपको बता दें कि बजट सत्र के दौरान राज्यसभा  सांसद किरोड़ी लाल मीणा के एक सवाल पर गृह मंत्रालय के प्रमुख ने कहा कि नियमों के तहत साल 2014 और साल 2019 में सभी राज्यों को निर्वासन प्रत्यर्पण नियम के तहत अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या को वापस भेजने का आदेश दिया जा चुका है।  रोहिंग्या, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, असम, कर्नाटक, राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केरल में अवैध रूप से रह रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक साल 2017 में  7 लाख से अधिक रोहिंग्या मुसलमानों को म्यांमार की सेना ने  देश से बाहर निकाल दिया था। निकाले गए रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश के शरणार्थी शिविरों में आज भी रहने को मजबूर है। बांग्लादेश भी उन्हें  म्यांमार वापस भेजना चाहता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version