झारखंड

अयोध्या राम मंदिर के लिए जमशेदपुर से संघर्ष करने वालो का होगा सम्मान।

Published

on

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

बजरंग सेवा संस्थान के द्वारा वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे ये तय किया गया कि अयोध्या श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण होने के ख़ुशी में जमशेदपुर के सभी कारसेवक जो अयोध्या जाकर अपनी जान की बाज़ी लगाकर मंदिर के लिए आंदोलन किए उन सभी को सम्मान किया जाएगा साथ ही उनलोगों को सम्मान किया जाएगा जो लगातार मंदिर निर्माण के लिए जमशेदपुर नगर में जनजागरण का काम लगातार करते आए हैं वैसे सभी लोगो को बजरंग सेवा संस्थान के सभी सदस्य उनके घर जाकर उनका सम्मान करेंगे और उनके अनुभव का एक वीडियो तैयार करेगे और पूरे जमशेदपुर में उसे जारी करेगे ताकि जमशेदपुर के लोगो का संघर्ष शहरवासी को पता चले कि आख़िर कितने संघर्ष के बाद ये शुभ दिन आया है। 

THE NEWS FRAME

बजरंग सेवा संस्थान के संस्थापक सागर तिवारी ने कहा कि 22 जनवरी उत्सव का दिन है पर उस उत्सव से पहले कई सालो का संघर्ष जुड़ा है और   जमशेदपुर संघर्षों का ज़मीन है और राम मंदिर के लिए शहर से काफ़ी लोग जुड़े थे इस ख़ुशी के वक़्त पर बजरंग सेवा संस्थान उन सभी लोगो को सम्मान करेगी और उनके अनुभव और ख़ुशी का वीडियो जारी करेगी ताकि जमशेदपुर का संघर्ष पूरा देश जान सके। बैठक में मुख्य रूप से संस्थापक सागर तिवारी, ज़िला अध्यक्ष धर्मबीर महतो, प्रदीप सिंह, अमित तिवारी, राजकुमार पाठक, चाणक्य, अमरेन्द्र, राकेश, विशाल, सूरज, अश्विनी, रोहित आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version