सोशल न्यूज़

अमृत महोत्सव के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा उलिडीह मंडल ने आज शहर में निकाला तिरंगा यात्रा।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : मंगलवार 25 जनवरी, 2022

आजादी के 75 वे वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाते हुए 73 वें गणतंत्र दिवस के पूर्व आज भारतीय जनता युवा मोर्चा उलिडीह मंडल के अध्यक्ष राहुल कुमार की अध्यक्षता में हीरा होटल मैदान – डिमना चौक से होते हुए मानगो चौक तक तिरंगा यात्रा निकाला गया।

इस कार्यक्रम में भाजयुमो के मंडल महामंत्री सीतल रजक, उपाध्यक्ष विवेक सिंह   उलिडीह मंडल भाजपा महामंत्री राकेश लोधी, प्रभारी विजय ओझा, सह प्रभारी विकाश सिंह के साथ अन्य सभी पदाधिकारी एवं सभी कार्यसमिति सदस्यों ने भाग लेकर माँ भारती का जयकारा लगाते हुए जय हिंद का नारा बुलंद किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version