राजनितिक

अमित सिंह बने भाजपा जमशेदपुर महानगर के सोशल मीडिया सह संयोजक

Published

on

भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला मीडिया प्रभारी अमित सिंह को मिला भाजपा जमशेदपुर महानगर सोशल मीडिया सह संयोजक का दायित्व। बूथ अध्यक्ष से लेकर भाजयुमो जिला मीडिया तक के सफर में अमित ने निभाई है अनेकों महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।

जमशेदपुर: भारतीय जमशेदपुर महानगर के की घोषणा हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा जी पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है। भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के मीडिया प्रभारी अमित सिंह को भाजपा जिला सोशल मीडिया सह संयोजक का दायित्व मिला।

वहीं, अमित सिंह ने भाजपा जिला सोशल मीडिया सह संयोजक के रूप में मिले दायित्व पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा जी समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, प्राथमिकता के साथ कार्य करूंगा।

अमित सिंह के राजनीतिक जीवन पर संक्षिप्त परिचय:
अमित सिंह ने अपना राजनीतिक जीवन जेवीएम से शुरू किया लागतार दो बार जिला मीडिया प्रभारी दायित्व निभाया। जेवीएम भाजपा विलय के बाद युवा मोर्चा में जिला मीडिया प्रभारी दायित्व निभाया। लोक सभा चुनाव में पूर्वी विधानसभा का मीडिया का दायित्व,साथ ही साथ हिल टॉप स्कूल बूथ 152 में लीड कराने का महत्वपूर्ण योगदान निभाया।

यह भी पढ़ें : बांग्लादेश के हिन्दुओं की चिन्ता को लेकर पश्चिम बंगाल के हिंदूवादी नेता मेदिनीपुर के पूर्व सांसद दिलीप घोष से मिले मृत्युंजय कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version