सोशल न्यूज़

अब मानगो होगा – अपराध और भ्रष्ट्राचार मुक्त

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : सोमवार 23 मई, 2022

राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश द्वारा 1 जून 2022 से वृहद पैमाने पर अभियान चलाकर झारखंड राज्य को अपराध मुक्त, भ्रष्ट्राचार मुक्त तथा अपराध युक्त राजनीति को मुक्त करने का संकल्प लिया जाएगा। जिसकी शुरुआत जिला पूर्वी सिंहभूम के नगर मानगो से की जाएगी।

बता दें कि राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड के उप निदेशक रवि शंकर केपी ने जानकारी देते हुए बताया की अब समय आ गया है की राज्य में बढ़ रहे अपराध को नियंत्रण में लाया जाए। इसकी शुरुआत मानगो नगर से की जाएगी। इसके लिए सर्वप्रथम मानगो क्षेत्र की जनता को जागरूक किया जाए।
उन्होंने आगे कहा की मानगो की समस्त जनता अमन चैन से रहना चाहती है, लेकिन पिछ्ले कुछ दिनों से मानगो क्षेत्र की विधि व्यवस्था बहुत खराब हो गई है। उन्होंने मानगो शहर के समस्त नागरिकों से अपील की है की सभी लोग इस मुहिम में आगे आकर संस्था का साथ दें।
अपराध युक्त राजनीति मुक्त से उनका तात्पर्य सभी राजनीतिक दल के लोग पहले एक प्लेटफार्म पर आएं और मानगो शहर को स्वच्छ, स्वस्थ, अपराध मुक्त, भ्रष्ट्राचार मुक्त बनाएं। साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त किया की इस मुहिम को सफल बनाने में जिला प्रशासन, मानगो नगर निगम और सभी सरकारी विभाग का पूरा साथ मिलेगा।
उन्होंने अपना एक कॉन्टेक्ट नंबर शेयर किया है –  9334615666. जिसे सार्वजनिक करते हुए उन्होंने लोगों से आग्रह किया की किसी भी तरह की जानकारी या सुझाव के लिए निसंकोच संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version