झारखंड

अब देश में गूंजेगा ‘भारत रत्न-3.0’ रतन टाटा के जन्मदिन पर होगा रिलीज, झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन दी है आवाज, भारत रत्न देने की मांग हुई तेज।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

देश के लाल व टाटा ग्रुप के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा को चाहने वालों की कमी नहीं है। भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनको काफी पसंद किया जाता है। रतन टाटा का जन्मदिन 28 दिसंबर को है। ऐसे में उसे खास बनाने के लिए जमशेदपुर के युवा कलाकारों की ओर से एक विशेष तैयारी की जा रही है। शहर के कलाकारों की ओर से एक वीडियो गीत तैयार किया गया है। इस गीत के माध्यम से रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग की गई है। इस गीत का पोस्टर मंगलवार को सोनारी स्थित उदय स्टुडियो में लांच किया गया। 

इस मौके पर मुंबई से आये साउथ व हिंदी फिल्मों के कोरियोग्राफर व निर्देशक सुनील मोटवानी और भोजपुरी अभिनेत्री अनुश्री उपस्थित थी। वहीं, इस वीडियो एलबम में झारखंड-बिहार के चर्चित गायक गायक अजीत अमन ने आवाज दी है। वहीं, इसके निर्माता नेहिष सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के चेयरमैन अवनीश श्रीवास्तव हैं। इस वीडियो के निर्माण में आलोक राज सिंह (शिक्षक) ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एलबम के गीत अमित तिवारी ने लिखा है, इसके अलावे सूर्या सिंह हेम्ब्रम, थोर टुडू, आलोक कुमार, उदय मूवीज न विशेष सहयोग किया है। पोस्टर लांच के मौके पर गायक अजीत अमन के साथ निर्देशक मनोज पांडे, उदय साहू, गायक हरि दर्शन सिंह, सुनील मोटवानी, अनुश्री, असीम पोद्दार, आलोक राज सिंह, राजेश तिवारी, आदि उपस्थित थे।

आईटी इंजीनियर ने वीडियो निर्माण में किया सहयोग

जमशेदपुर से सटे घाटशिला में पले बढे आईटी इंजीनियर व नेहिष सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के चेयरमैन अवनीश श्रीवास्तव रतन टाटा को अपना आदर्श मानते है। उन्होंने भारत रत्न 3.0 के निर्माण में सहयोग किया है। इससे पहले भारत रत्न 2.0 का भी निर्माण किया था। वर्तमान में वे बेंगलुरु में कार्यरत है।

रतन टाटा पर पहले भी बन चुके है दो वीडियो एलबम

पद्म विभूषण से सम्मानित व देश के महान उद्योगपति रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग कई वर्षों से हो रही है। भारत रत्न की मांग को लेकर जमशेदपुर में दो वीडियो गीत पहले भी रिलीज हो चुका है। इन सभी एलबम में गायक अजीत अमन ने आवाज दी है। वहीं आगामी 28 दिसंबर को रतन टाटा के जन्म दिन पर तीसरे वीडियो गीत रिलीज करने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version