क्राइम

अफीम तस्करी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Published

on

रांची : राजधानी रांची की तुपुदाना पुलिस ने अफीम की खरीद-ब्रिक्री करने के आरोप में चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चार किलो से ज्यादा उम्दा किस्म की अफीम जब्त की है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। इनके नाम अजय पूर्ती, अनिल मरांडी, सोमा पूर्ती और सलोमी टोपनो बताए गए हैं। अजय मुर्मू बोकारो का निवासी है, जबकि अन्य तीन रांची के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से हैं।

Read more : मानगो फ्लाईओवर निर्माण को निर्बाध रूप से संपन्न कराने और मानगो से डिमना की ओर जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

रांची के DIG सह पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को मामले का खुलासा किया। SSP ने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि तुपुदाना थाना क्षेत्र के बेरमाद पुल के पास स्थित एक किराए के मकान में अफीम की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना के आधार पर हटिया DSP प्रमोद मिश्रा की देखरेख में एक टीम गठित की गई और तुरंत छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान बेरमाद पुल के पास स्कूटी सवार अजय मुर्मू और अनिल मरांडी को गिरफ्तार किया गया। उनकी स्कूटी की डिक्की से 2 किलो 600 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने अन्य साथियों के नाम बताए, जिसके बाद पुलिस ने सोमा पूर्ती और सलोमी टोपनो को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। इनसे भी डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई।

पुलिस जांच जारी

फिलहाल, पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह गिरोह कहां से अफीम लाता था और इसे कहां-कहां सप्लाई करता था। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version