झारखंड

अपर नगर आयुक्त पारुल सिंह जी को आभार प्रकट किया गया

Published

on

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पारुल सिंह जी को विभिन्न जन मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु आभार प्रकट किया गया। हाल ही में एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) पार्टी की आदित्यपुर नगर कमिटी द्वारा नगर के प्रमुख समस्याओं, जैसे आदित्यपुर कॉलोनी की मुख्य सड़क के मरम्मत, पेयजल पाइपलाइन की दुरुस्तीकरण, जरूरतमंदों को कंबल वितरण तथा विभिन्न सड़कों के पथ कालीकरण को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया था।

Read More : बुरुडीह उच्च विद्यालय के दसवीं कक्षा के 144 विद्यार्थियों को दी गई विदाई

अपर नगर आयुक्त ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए इनके समाधान की दिशा में कार्य किया, विशेष रूप से सड़क निर्माण कार्य को पूरा कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस उपलक्ष्य में नगर कमिटी की ओर से उन्हें धन्यवाद स्वरूप फूल के पौधे भेंट किए गए तथा पूरे नगर निगम की टीम का आभार व्यक्त किया गया।

इस कार्यक्रम में नगर कमिटी के प्रभारी विष्णु देव गिरी, श्रीमती मालती देवी, निशा शर्मा, दुर्गावती देवी, सावित्री गिरी, कुसुम कुमारी, सुषमा कुमारी एवं मौसुमी मित्रा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

THE NEWS FRAME

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version