झारखंड

अपराधी बेखौफ ! मानगो संकोसाई निवासी मनीष यादव पर चली गोली।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

अपराधी बेखौफ होकर जिला पूर्वी सिंहभूम में तांडव कर रहे हैं। जमशेदपुर के मानगो स्थित उलीडीह थाना अंतर्गत रामनगर में सोमवार की सुबह लगभग 10:00 बजे पुराने विवाद के कारण मनीष यादव नामक युवक को गोली मार दी गई। जानकारी के अनुसार मनीष यादव संकोसाई, रोड नंबर 5 का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही उसके दोस्तों ने उसे तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। 

उसके दोस्तों ने बताया कि किसी पुराने विवाद को लेकर दो भाई विक्रांत और विपुल सिंह ने मनीष पर गोली दो चलाई है जो कि मनीष के बाएं हाथ और पेट में बाएं ओर लगी है। इलाज के लिए पहले एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने नाजुक हालत को देखते हुए टीएमएस रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है और इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

वीडियो देखें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version