झारखंड

अनिता खंडेलवाल द्वारा महिलाओं और लड़कियों के लिए निःशुल्क स्कूटी एवं साइकिल प्रशिक्षण

Published

on

जमशेदपुर: काशीडीह के ठाकुर प्यारा सिंह मैदान में अनिता खंडेलवाल द्वारा विगत एक माह से महिलाओं एवं लड़कियों को सुबह पाँच बजे से निःशुल्क स्कूटी एवं साइकिल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह पहल महिलाओं में आत्मविश्वास और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से की गई है।

यह भी पढ़े :जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में इग्नू बी.एड कार्यशाला का पांचवां दिन

26 मई 2029 को, अनिता खंडेलवाल ने सभी प्रशिक्षण प्राप्त स्टूडेंट्स को लेकर एक रैली का आयोजन किया। यह रैली ठाकुर प्यारा सिंह मैदान से शुरू होकर स्ट्रेट माइल रोड, साकची गोलचक्कर और कालीमाटी रोड से होते हुए पुनः काशीडीह मैदान में संपन्न हुई।

अनिता

रैली का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें यातायात के विभिन्न साधनों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना था। इस आयोजन ने महिलाओं और लड़कियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और सामाजिक जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़े :टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के कैडेटों ने ओपन नेशनल बोल्डरिंग प्रतियोगिता में 8 पदक जीते!

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से अनिता खंडेलवाल ने समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया है, जिससे महिलाएं और लड़कियां सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version