मौसम

अगले चार से पांच दिन दिल्ली का मौसम होगा बेहद खराब।

Published

on

बढ़ते प्रदूषण ने एक बार फिर देश की राजधानी दिल्ली की हवा खराब कर दी है। राजधानी में वृक्षों की कमी ने पर्यावरण को बदल दिया है वहीं कारखानों और गाड़ियों के धुएं ने वातावरण दूषित कर दिया है। वहीं मौसम का मिजाज भी बिगड़ने लगा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केन्द्र के अनुसार: जुलाई माह में दिल्ली में होगी वायु प्रदूषण। लोगों को सांस लेने में आ सकती है दिक्कत।

दिल्ली  :  आज दिनांक 2 जुलाई, 2021 को पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय के द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि – अनुमानित वेंटिलेशन गुणांक और मौसम पूर्वानुमान के साथ दिल्ली में हवा के प्रवाह का पूर्वानुमान इस प्रकार रहेगा:

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) के ऊपर बहने वाली हवा की गुणवत्ता 


02 जुलाई, 2021 को खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। इस दिन दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कहीं – कहीं लू चलने की भी स्थिति बनेगी, तो कहीं बहुत हल्की बारिश भी हो सकती है। तेज हवाओं (गति 40 – 50 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ धूल भरी आंधी आने की संभावना है।


03 जुलाई, 2021 को तेज हवाओं/धूल भरी आंधी के साथ हवा की गुणवत्ता और खराब होने की संभावना है। दिल्ली की सतह पर प्रमुख रूप से बहने वाली हवा पश्चिम दिशाओं से 12 -15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश / गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। 


04 जुलाई, 2021 को हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार होने की संभावना है, लेकिन यह खराब से लेकर मध्यम श्रेणी के बीच बनी रह सकती है। सतह पर प्रमुख रूप से बहने वाली हवा दिल्ली की पश्चिम दिशा से 12-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

वहीं अगले 5 दिनों के लिए हवा की गुणवत्ता बहुत हद तक मध्यम श्रेणी में बने रहने की संभावना रहेगी।

विस्तृत पूर्वानुमान की जानकारी, विश्लेषण और सत्यापन नीचे दिए गए लिंक पर भी देखें जा सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version