सोशल न्यूज़

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के होलसेल फल विक्रय शिविर में उचित मूल्य पर गुणवत्ता वाले फल, उचित वजन के साथ दिए गए।

Published

on

Jamshedpur : मंगलवार 09 नवम्बर, 2021

आस्था का महापर्व छठ के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम द्वारा होलसेल दर पर जमशेदपुर वासियों को फल  उपलब्ध कराया गया।


आपको बता दें कि यह सेवा शिविर मानगो स्थित भारत पेट्रोल पंप पर बनाया गया था। यहां केला कांदी, अमरूद, सूखा नारियल, सेब, अनार, नाशपाती, गागल आदि फल उचित मूल्य पर उपलब्ध थे। शहर के लगभग सैकड़ों लोगों ने इस शिविर का लाभ प्राप्त किया। शिविर में उचित मूल्य पर गुणवत्ता वाले फल उचित वजन के साथ दिए गए।


आपको जानकर आश्चर्य होगा कि देश की रक्षा करने वाले सैनिक निस्वार्थ भावना से 24X7 देश की सेवा में लगे रहते हैं। सेवा निवृत्त होने के उपरांत भी उनका हृदय देश सेवा के साथ समाज सेवा में लगा रहता है। जिसका जीता जागता उदाहरण है- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद।

इस सेवा शिविर का उद्घाटन कल यानी 08 नवम्बर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मानगो नगर के सह संचालक डॉक्टर संतोष गुप्ता जी के द्वारा किया गया था। जिसमें भारत माता की पूजन के उपरांत शिविर का उद्घाटन किया गया था। 

आज के इस शिविर में मुख्य रूप से राजीव रंजन, अनिल राय, सुशील कुमार सिंह, डॉक्टर कमल शुक्ला, दिनेश सिंह, सतनाम सिंह, पंकज कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, रजत डे, मुन्ना दुबे, जावेद हुसैन, ज्योतिर्मय शाह, महेश प्रसाद, अशोक शर्मा, विवेक कुमार, अशोक श्रीवास्तव एवं  प्रमोद कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version