सोशल न्यूज़

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरिष्ठ सदस्य फ्लाइट लेफ्टिनेंट वीरेंद्र सिंह राठौर का निधन।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के मुखपत्र “सैन्य संदेश” को वर्षों से अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले, अपने प्रिय, हंसमुख और कर्मठ साथी तथा FINS के लम्बे समय तक कोषाध्यक्ष रहे कर्मठ, हंसमुख, मिलनसार सेवाभावी फ्लाइट लेफ्टिनेंट वीरेंद्र सिंह राठौर जी का दुखद निधन की ख़बर प्राप्त हुई। उनका जाना सभी सैन्य समाज एवं नागरिक परिवेश के लिए क्षति है। उनके निधन पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के प्रतिनिधि गण ने भावभीन श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन के जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री ने उनके निधन पर शोक जताया है। संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने उनसे मुलाकात की अपनी यादें साझा कर उन्हें नमन किया एवं उनका जाना संगठन एवं सभी प्रिय जनों के लिए अत्यंत दुखद माना। ईश्वर उनकी आत्मा को परमधाम प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version