धार्मिक

अक्रांता द्वारा तोड़े गए प्रभु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर 500 वर्षो बाद बनकर तैयार, “अक्षत कलश यात्रा” निकाल कर आम जनमानस को किया जागृत – अभय सिंह

Published

on

जमशेदपुर  |  झारखण्ड  

बाबर जैसे अक्रांता  द्वारा तोड़े गए प्रभु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर लगभग 500 वर्षो के बाद आज हमारे पीढ़ियों के समक्ष पुनः बन कर तैयार हो रहा है। ज्ञातव्य है प्रभु राम के जन्मभूमि में भव्य मंदिर का निर्माण हो यह सनातनियो का स्वप्न था जो साकार होने जा रहा है। यह मंदिर के लिए हजारों राम भक्तो ने कुर्बानियां दी। सड़क से लेकर सदन तक , चौपाल से लेकर अदालत तक संघर्ष का परिणाम है हमारे राम लला तंबू से मंदिर में बिराजेंगे। 

आगामी 22 जनवरी हिंदुओ के लिए शौर्यता एवं स्वाभिमान का दिवस होगा जब प्रभु राम लला के प्रतिष्टापन को करोड़ो लोग अपने आंखों से देखेंगे। इसी नियमित पूरे हिंदुस्तान में हिंदुओ के द्वारा “अक्षत कलश यात्रा” निकाल कर आम जनमानस को जागृत किया जा रहा है। 

आगामी 29 दिसंबर 2023 दिन शुक्रवार अपरान्ह 3 बजे ( दोपहर ) काशीडीह ठाकुर प्यारा सिंह दुर्गा मंदिर से “अक्षत कलश यात्रा” निकाल कर साकची बाजार के प्रमुख मंदिरों से होकर पुनः वापस काशीडीह में वापस आएगा। अभय सिंह ने आग्रह किया है की आप सभी इष्ट मित्रों से सप्रेम आग्रह है की सपरिवार सहित इस पुनीत यज्ञ यात्रा में शामिल होकर पुण्य का भागी बने। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version