झारखंड

अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर मानकी मुंडा सभागार में बैठक आयोजित

Published

on

आदिवासी समुदाय एवं सामाजिक संगठन की बैठक आयोजित

चक्रधरपुर (जय कुमार): आगामी अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर 20/07/2024 को प्रखंड परिसर स्थित मानकी-मुंडा सभागार में विभिन्न आदिवासी समुदाय एवं सामाजिक संगठनों के नेताओं की प्रारंभिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सभी आदिवासी समुदायों से आदिवासी दिवस को मिलजुल कर मनाने का आह्वान किया गया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी संक्षिप्त चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर: मानगो थाना अंतर्गत टेम्पो चोरी का त्वरित खुलासा, चोर गिरफ्तार

बैठक में मानकी-मुंडा संघ के प्रखंड अध्यक्ष रांदो कोरह व सचिव माधो केराई, मुखिया संघ से सोमनाथ कोया, दयासागर केराई, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष ताराकांत सिजुई, आदिवासी मित्र मंडल अध्यक्ष सत्यजीत हेम्ब्रम, बाबा लांगो माझी, संताल समाज से कुशल माझी, आदिवासी हो समाज महासभा से मथुरा गागराई, दोराई हासदा, आदिवासी मुंडा समाज के अध्यक्ष श्याम मुंडा, महली समाज से मुचराई महली सहित सामाजिक कार्यकर्ता विजय समद, मदन बोदरा, अर्जुन मुंडा शामिल थे बैठक में राम समद, पंकज बांकिरा समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

नोट:- अगली बैठक बुधवार 24/07/2024 को दोपहर 2 बजे मानकी-मुंडा सभागार में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version