TNF News

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के भतीजे कमलेश साहू की गुंडागर्दी के खिलाफ भाजमो ने खोला मोर्चो। विशेष पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कारवाई की मांग की।

Published

on

Jamshedpur : बुधवार 25 मई, 2022

विगत दिनों नक्शा विचलन कर अवैध रूप से बहुमंजिला मकान बनाने वालों के खिलाफ जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समीती की कारवाई के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के भतीजे कमलेश साहू ने जेएनएसी के पदाधिकारियों के साथ सरेआम गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया था। इस घटना के बाद जिला प्रशासन द्वारा इस मामले के खिलाफ कोई संज्ञान नहीं लिया गया और  मामले को रफा दफा कर दिया गया।

इसका विरोध करते हुए भाजमो ने आज अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कमलेश साहू के कूकृत्य के खिलाफ विधी सम्मत कारवाई करने की मांग की। भाजमो नेताओं ने कहा की जेएनएसी की कारवाई आम जनता पर त्वरित गति से होती है लेकिन रसूखदार और राजनितिक संरक्षण प्राप्त लोगों पर यह लोग कारवाई करने से बचते नजर आते है जिसका स्पष्ट उदाहरण भालुबासा में घटित हालिया घटना है। भाजमो ऐसी दोहरी नीति का सख्त विरोध करती है।
इस दौरान मुख्य रूप से भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जिला मंत्री राजेश झा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश प्रसाद, जोगिंदर सिंह जोगी, विनोद यादव सहित अन्य उपस्थित थे।
THE NEWS FRAME

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version