क्राइम

जमशेदपुर: हाईवा चोरी कांड का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन, चार अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

हाईवा चोरी गोविंदपुर थाना काण्ड सं0- 80/24, दि० 15.07.2024, धारा 303(2) BNS 2023 के तहत पुलिस ने किया उद्भेदन।

क्राइम जमशेदपुर: वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा चोरी जैसे महत्वपूर्ण कांडों की रोकथाम एवं सफल उद्भेदन हेतु लगातार दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर इस कांड का सम्पूर्ण उद्भेदन किया गया।

अनुसंधान के दौरान यह बात प्रकाश में आई कि उक्त कांड में चोरी की गई हाईवा, जेमको से चोरी हुई थी। अनुसंधान और तकनीकी सहयोग से कांड के वादी सह ड्राइवर भुनेश्वर कुमार उर्फ भवन से कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि ड्राइवर ने ही अपने अन्य साथियों के माध्यम से गाड़ी को चोरी करवाया और 2,60,000/- रुपये में बेच दिया।

दिनांक 05.07.2024 की रात्रि को ये लोग जेमको से खड़ी गाड़ी का जीपीएस खोलकर गाड़ी को लोवाबासा क्षेत्र में छिपा दिया। इसके बाद चाईबासा, महागांव जाकर गाड़ी खरीददार तारकेश्वर गुप्ता हाटगम्हरिया से 2,25,000/- रुपये नगद प्राप्त किए। इस कांड में गाड़ी के ड्राइवर भवन को 90,000/- रुपये, दलबाग उर्फ हरदीप उर्फ विक्की को 20,000/- रुपये, मोहन दास को 51,000/- रुपये और शेष पैसा दलबाग का भतीजा सुखजीत ने आपस में बांट लिया।

उक्त कांड में शामिल सभी अभियुक्तों के निशानदेही पर चोरी गई हाईवा को बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-पते:

1. भुनेश्वर कुमार उर्फ भवन (उम्र 44 वर्ष), वर्तमान पता: जेमको आजाद बस्ती शिव मंदिर लाईन, कालीमाटी स्कूल, थाना-टेल्को, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर। स्थायी पता: ग्राम- बुधौरी, थाना- पकरीवर्मा, जिला- नवादा, पटना।

2. दलबाग सिंह उर्फ हरदीप सिंह उर्फ विक्की (उम्र करीब 28 वर्ष), पिता: गुरमुख सिंह, पता: गोलमुरी टुईला डुंगरी, बी ब्लॉक, म०सं० 168, थाना गोलमुरी, जिला- पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।

3. मोहन दास (उम्र 40 वर्ष), पिता: निरेन दास, स्थायी पता: ग्राम जिला- सरायकेला-खरसावां, वर्तमान पता: ८/०- शिवजी गिरी, म०सं० 06, जिला- पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर किता, थाना- राजनगर, बर्मा माईस, भक्ती नगर।

4. तारकेश्वर गुप्ता (उम्र 44 वर्ष), पिता: स्व० रामदास साव, पता: जयपुर, थाना- हाटगम्हरिया, जिला- पश्चिमी सिंहभूम।

बरामद समान: चोरी गई हाईवा रजि०नं०- JH05W4993

छापामारी टीम में शामिल सदस्य:

1. पु०अ०नि० प्रकाश कुमार, थाना प्रभारी, गोविंदपुर थाना।
2. अनुसंधानकर्ता – पु०अ०नि० सर्वजीत कुमार।
3. पु०अ०नि० चन्द्रशेखर पिंगुवा, गोविंदपुर थाना।
4. पु०अ०नि० सारिक अली, टेल्को थाना।
5. आ0 2590 अभय कुमार सिंह, गोविंदपुर थाना रिजर्व गार्ड।
6. हव० संदीप उरांव, गोविंदपुर थाना।

पुलिस टीम की सतर्कता और तत्परता से इस महत्वपूर्ण कांड का सफल उद्भेदन हो सका और चोरी गई हाईवा को बरामद कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version