झारखंड

कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में संविधान बचाओ अभियान और रैली के लिए बनी रणनीति

Published

on

  • पश्चिम सिंहभूम जिले के हर गांव और शहर तक अभियान को पहुंचाया जाएगा: डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू
  • कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र और जनता की आवाज की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से प्रतिबद्ध है: सोनाराम सिंकू

चाईबासा (जय कुमार): जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने की। बैठक की शुरुआत में पहलगाम, जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने तथा सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अमर स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर सादर नमन किया गया।

कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू, पश्चिम सिंहभूम जिले के पर्यवेक्षक ने अहमदाबाद में आयोजित एआईसीसी की बैठक में पारित ऐतिहासिक प्रस्ताव पर चर्चा की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने प्रस्ताव पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इसके तहत कांग्रेस ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में संविधान बचाओ अभियान और संविधान बचाओ रैली चलाने का निर्णय लिया। डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि यह अभियान भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की मोदी सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं ईडी आदि के दुरुपयोग, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और सामाजिक-आर्थिक न्याय के सिद्धांतों पर हो रहे हमलों के खिलाफ केंद्रित है।

Read More : करणी सेना के उपाध्यक्ष की हत्या और कश्मीर में आतंकी हमले पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संजय पांडे ने दी तीव्र प्रतिक्रिया

बैठक में संकल्प लिया गया कि इस अभियान को पश्चिमी सिंहभूम जिले के हर गांव और शहर तक ले जाया जाएगा। आम जनता को जागरूक कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र और जनता की आवाज की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैठक को संबोधित करते हुए जगन्नाथपुर विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोना राम सिंकू ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में संविधान बचाओ अभियान एवं संविधान बचाओ रैली के सफल क्रियान्वयन के लिए भाजपा द्वारा जनता के संवैधानिक अधिकारों पर किए जा रहे हमले एवं अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

सोना राम सिंकू ने आगे कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में पेसा एक्ट, ओबीसी आरक्षण, सरना धर्म कोड, भूमि बैंक, नगर निकायों में आरक्षण, आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जा रही नियुक्तियों पर कांग्रेस की भावनाओं से जनता को अवगत कराया जाएगा। इन सभी समस्याओं को राज्य सरकार से मिलकर सुलझाने का प्रयास किया जाएगा तथा केंद्र सरकार द्वारा संघीय ढांचे पर किए जा रहे हमले के खिलाफ जोरदार संविधान बचाओ रैली निकाली जाएगी। बैठक का संचालन कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव नूतन बिरूवा ने किया।

बैठक को कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी, प्रखंड पर्यवेक्षक मायाधर बेहरा, कैरा बिरूवा, मासूम रजा, पूर्ण चंद्र कायम, रमेश सिंह, जंबी कुदादा, आबिद हुसैन, रवींद्र बिरूवा, मोहन सिंह हेम्ब्रम, यशवीर बिरूवा, प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह समद, दिकु सवैया, सुखलाल हेम्ब्रम, राहुल पूर्ति, सोनाराम कोड़ाह, जय प्रकाश लागुरी, ललित दोराईबुरु ने भी संबोधित किया. सुरेश चंद्र सवैया, जादोराय मुंडरी, सकारी दोंगो, आतिश गागराई, नगर अध्यक्ष मो सलीम, रमेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सोमा पूर्ति, सिंगराई गोप. कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबर रायचौधरी, कांग्रेस जिला महासचिव अविनाश कोड़ाह, प्रवक्ता त्रिशानु राय, सचिव संतोष सिन्हा, जगदीश सुंडी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष तौहीद आलम, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष राधा मोहन बनर्जी, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष पुरूषोत्तम दास पान, मजदूर जिला अध्यक्ष हसलुद्दीन खान, आरजीपीआरएस जिला अध्यक्ष रितेश तामसोय, मजदूर कार्यकारी अध्यक्ष सूरज मुखी, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष राहुल लाल दास, वरिष्ठ कांग्रेसी राम सिंह सवैयां, अशोक सुंडी, राखी सलूजा, रेंगो पूर्ति, सनातन बिरूवा, महेश साहू, शरण मंडल, राकेश सिंह, अजय होनहागा, प्रेम सिंह अंगरिया, भोलेनाथ बोदरा, छोटेलाल महतो, सिकंदर गागराई, अशोक मुंडरी, शाहरुख अली, मोरन सिंह कोड़ाह, गोरा सिंह पूर्ति, हरिचरण कुम्हार, प्रफुल्ल दास, जीतेंद्र कुमार, अनीश पूर्ति, सुशील दास आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version