Connect with us

सोशल न्यूज़

पुर्वी सिंहभूम वुशू एसोसिएशन जमशेदपुर से खेलो इंडिया नेशनल चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम में चयनित प्रियंका मोदक झारखंड टीम को प्रतिनिधित्व करने के लिए चेन्नई रवाना।

Published

on

THE NEWS FRAME
प्रियंका मोदक अपने परिवार जनों के साथ

Jamshedpur : मंगलवार 31 जनवरी, 2023

वुशू प्लेयर्स ट्रेनिंग सेंटर (निःशुल्क वुशू ट्रेनिंग सेंटर) में पिछले दो वर्षो से कोच बिजय सोय जी के देखरेख में अभ्यास करते हुए पिछले दिनो प्रियंका मोदक ने रांची खेल गांव में आयोजित जूनियर वुशू वूमेंस लीग में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए ब्राऊंच मेडल अपने नाम किया था। साथ ही गोड्डा में आयोजित राज्य स्तरीय स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। चेन्नई में 2 फरवरी से 6 फरवरी तक आयोजित नेशनल चैंपियनशिप के लिए प्रियंका मोदक जमशेदपुर से रांची के लिए रवाना रांची से चेन्नई के लिए झारखंड टीम रवाना होगी।

THE NEWS FRAME
रांची स्टेशन के बाहर प्रियंका मोदक के साथ वुशू प्लेयर्स ट्रेनिंग सेंटर के पदाधिकारीगण

आज पुर्वी सिंहभूम वुशू एसोसिएशन के सचिव गोकुलनंद मिश्रा जी संयुक्त सचिव सह कोच बिजय सोय जी ने अच्छा प्रदर्शन कर देश का नाम रौशन कर जीतकर आने हेतु शुभकामनाएं दिए। 

THE NEWS FRAME
प्रियंका मोदक अपनी माता और पिता के साथ

उपहार संस्था के अध्यक्ष बिजय सिंह संरक्षक भाजपा नेता विमल बैठा जी ने उपहार संस्था की और से नेशनल चैंपियनशिप भाग लेने हेतु होने वाले खर्च को उठाया। इस सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कोच बिजय सोय जी कहा वे पिछले दो वर्षो से गरीब बच्चों को नि:शुल्क वुशू ट्रेनिंग देते हैं। वर्तमान समय में शिक्षा के साथ साथ खेल जगत भी एक ऐसा माध्यम है जिससे बच्चे अपने भविष्य को उज्जवल कर सकते हैं।

THE NEWS FRAME
प्रियंका मोदक हमारे संवाददाता अभिषेक कुमार, समाजसेवी विमल बैठा, गुरु गोकुलानंद मिश्रा और बिजय सोय के साथ

THE NEWS FRAME
प्रियंका मोदक अपने गुरु गोकुलानंद मिश्रा और बिजय सोय के साथ

गरीब परिवार के बच्चों के अंदर खेल भावना और अच्छा प्रतिभा होने के बावजूद आर्थिक स्थिति से कमजोर होने कारण बच्चे आगे नहीं बढ़ पाते। इसलिए ऐसे बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बिजय सोय ने निःशुल्क वुशू ट्रेनिंग सेंटर मानगो बालिगुमा क्लब खोला जहां काफी संख्या में बच्चे एवं बच्चियां अभ्यास करते हैं। अपने साथी सहयोगी एवं राजनीतिक संगठन सामाजिक संगठनों से सहायता लेकर बच्चों के जरूरत के सामानों को पूरा किया जाता है। आज बच्चे अपने मेहनत और लगन से राज्य राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत का परचम लहरा रहे हैं। अपने राज्य अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

आज प्रियंका मोदक को जमशेदपुर से रांची रेलवे स्टेशन पहुंचाने में मुख्य रूप से शामिल हुए गोकुलनंद मिश्रा, बिजय सोय, बिमल बैठा, ओमप्रकाश रजक, शेखर कैर्बत और सुरेश गोप।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *