Connect with us

झारखंड

परसुडीह थाना क्षेत्र के मंदिर चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

Published

on

परसुडीह थाना क्षेत्र के मंदिर चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

जमशेदपुर, 17 सितंबर 2024: परसुडीह थाना क्षेत्र के झारखण्ड नगर बस्ती स्थित हनुमान मंदिर और शिव मंदिर में ताला तोड़कर दान पेटी चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण:
16-17 सितंबर की रात को दोनों मंदिरों की दान पेटी चोरी होने की घटना की शिकायत मोनी बेहरा ने परसुडीह थाना में दर्ज कराई थी। इसके आधार पर परसुडीह थाना कांड संख्या 127/24, दिनांक 17/09/2024, धारा 305(d)/331(4)/334(1) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया।

उसी रात, झारखण्ड नगर बस्ती से एक LML FREEDOM मोटरसाइकिल (पंजीयन संख्या JH-05D-2572) चोरी होने की शिकायत राजु बेसरा द्वारा दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर कांड संख्या 128/24, धारा 303(2) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने किया भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, 193 युवाओं ने किया रक्तदान, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत कई वरीय नेताओं ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह।

पुलिस कार्रवाई:
पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के निर्देशानुसार, गुप्त सूचना के आधार पर परसुडीह थाना अंतर्गत ग्वालापट्टी निवासी शिबू दास उर्फ शकरू उर्फ कृष्णा को गिरफ्तार किया गया। उसने अपराध स्वीकार किया और उसकी निशानदेही पर चोरी किया हुआ दो दान पेटी और पैसा बरामद किया गया। इसके अलावा, शिबू दास के सहयोगी कृष्णा पात्रो को भी गिरफ्तार किया गया और उसके पास से मंदिर से चोरी किया हुआ पैसा और मोटरसाइकिल बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. कृष्णा पात्रो, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता- राम प्रसाद पात्रो, निवासी- ग्वालापट्टी, नियर राधाकृष्णा मंदिर, थाना- परसुडीह, जिला- पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।

2. शिबू दास उर्फ शकरू उर्फ कृष्णा, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता- स्व. नरेन्द्र दास, निवासी- ग्वालापट्टी, नियर राधाकृष्णा मंदिर, थाना- परसुडीह, जिला- पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।

वीडियो देखें : 

बरामद सामान:

1. हनुमान मंदिर और शिव मंदिर से चोरी की गई दो दान पेटी।
2. ₹1368 नकद।
3. एक LML FREEDOM मोटरसाइकिल (पंजीयन संख्या- JH-05D-2572)।

छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी:

1. पु.नि. सह थाना प्रभारी परसुडीह फैज अहमद
2. पु.अ.नि. गौतम कुमार वर्मा
3. पु.अ.नि. हीरा लाल तुबिड
4. पु.अ.नि. रितेश कुमार
5. स.अ.नि. बिरबल महतो
6. थाना सशस्त्र बल

इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने दावा किया कि क्षेत्र में बढ़ते चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *