Connect with us

झारखंड

पलामू में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: वन्य प्राणियों के अंगों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार।

Published

on

पलामू में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: वन्य प्राणियों के अंगों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार।

पलामू : वन विभाग की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है, जहां उन्होंने वन्य प्राणियों के अंगों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पलामू से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में जाकिर हुसैन, दिनेश्वर सिंह और विजय यादव शामिल हैं।

ज्ञात हो कि पहले भी वन विभाग ने जमशेदपुर से तेंदुए की खाल के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर ही पलामू से इन तीन तस्करों को पकड़ा गया है। इनके पास से दो हिरण के सींग और अन्य वन्य जीवों के शरीर के हिस्से बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस गिरोह का नेटवर्क पूरे झारखंड में फैला हुआ था, और इनके संबंध राजस्थान से भी जुड़े हुए हैं।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : झारखंड बंगवासी उन्नयन समिति द्वारा अधिवक्ताओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित।

गिरफ्तार किए गए तस्करों के पास से शिकार करने के उपकरण और अवैध हथियार भी जब्त किए गए हैं। इस मामले में अब तक कुल आठ तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वन विभाग इस गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए सक्रिय रूप से प्रयास कर रहा है। इस सिंडिकेट में एक मिलिट्री मैन और एक पारा शिक्षक भी शामिल थे, जो इस गिरोह के सदस्य थे।

वीडियो देखें : 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *