Connect with us

झारखंड

106 बटालियन आरओएफ, सुंदरनगर, जमशेदपुर में आज दिनांक 19/03/2024 को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का 85वां वार्षिकोत्सव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Published

on

106 बटालियन आरओएफ, सुंदरनगर, जमशेदपुर में आज दिनांक 19/03/2024 को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का 85वां वार्षिकोत्सव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

जमशेदपुर, 20 मार्च 2024: 106 बटालियन आरओएफ, सुंदरनगर, जमशेदपुर में आज दिनांक 19/03/2024 को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का 85वां वार्षिकोत्सव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सीआरपीएफ की स्थापना 27 जुलाई 1939 को नीमच (मध्य प्रदेश) में क्राउन रिप्रजेंटेटिव पुलिस के रूप में हुई थी। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 28/12/1949 को इसका नाम बदलकर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कर दिया गया। आज यह बल अपने गौरवशाली इतिहास के 85वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है।

इस पावन अवसर पर 106वीं वाहिनी द्रुत कार्य बल के कमांडेंट डॉ. निशीत कुमार ने बल के सभी वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से वाहिनी के जवानों तथा उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई दी। कमांडेंट महोदय ने सीआरपीएफ स्थापना दिवस के गरिमामयी अवसर पर बल के महत्व, इतिहास और पूर्वजों के बलिदान के बारे में बताया। उन्होंने उपस्थित जवानों को सीआरपीएफ के गरिमा को बनाए रखने और देश सेवा के लिए पराक्रम की पराकाष्ठा तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया।

THE NEWS FRAME

इसके अतिरिक्त 106वीं वाहिनी द्रुत कार्य बल के कमांडेंट डॉ. निशीत कुमार, द्वितीय कमांडेंट श्री सच्चिदानंद मिश्र, अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों और जवानों की उपस्थिति में वाहिनी में निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित किए गए:

  • प्रातः 09.30 बजे: शहीदों के बलिदान व पराक्रम को सम्मान दिया गया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।
  • 09 बजकर 40 मिनट पर: क्वार्टर गार्ड पर कमांडेंट महोदय द्वारा सलामी ली गई।
  • इसके बाद: महोदय तथा अधिकारियों द्वारा जवानों में मिठाई वितरण किया गया।
  • शाम को: जवानों के मनोरंजन के लिए बॉलीबॉल मैच, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रि में बड़ा खाना का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में सभी अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *