Connect with us

TNF News

टीम जय हो ने डिमना में योग दिवस मनाया।

Published

on

डिमना

निरोग रहना है तो योग करें- टीम जय हो

जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम की अनुशांगी की इकाई टीम जय हो जिसमें तीनों सेना सेवानिवृत जांबाज़ सैनिकों के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार सिविलियन साथी शामिल हैं। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डिमना की वादियों में योगाभ्यास किया।

यह भी पढ़े :भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।

प्रकृति की गोद में आयोजित इस शिविर का नेतृत्व करते हुए आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक रहे शिवकुमार सिंह एवं पतंजलि योगपीठ से जुड़े रंजीत यादव ने सभी उपस्थित नगर वासियों को योग शिक्षा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर भारी भरकम इलाज से बचाना है तो प्रकृति के नजदीक रहकर अपनी नियमित साधना वॉकिंग और योग करते रहें। योग के माध्यम से न केवल निरोग बल्कि आपकी मानसिक शांति के चलते आपके काम करने की क्षमता भी बढ़ती है।

jai ho

आपके शरीर का प्रतिरोधक शक्ति भी बढ़ती है। साथ ही आपके दैनिक जीवन में काम करने में भी रुचि में बढ़ावा मिलता है। इस कार्यक्रम में डिमना की वादियों में वॉकिंग और योग करने वाले सभी तरह के ग्रुप एक बैनर तले आकर योग साधना किये।

यह भी पढ़े :एनआईटी जमशेदपुर में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहयोगी के रूप में सुशील कुमार सिंह दिनेश सिंह राजीव रंजन हरेंदु शर्मा डॉक्टर कमल शुक्ला कन्हैया शर्मा रविंदर रघुनाथ सिंह अशोक श्रीवास्तव अमित कुमार मिथिलेश सिंह हंसराज सिंह सुनील राय आर पी सिंह श्याम सिंह छोटन मिश्रा अखिलेश झा सत्येंद्र सिंह पिंटू झा राधे श्याम अग्रवाल रंजीत यादव सुनील कुमार रजत दे दिलीप सिंह रवि सिंह राजू रंजन डॉक्टर ताहिर हुसैन अर्जुन ठाकुर आदि सैकड़ो पूर्व सैनिक एवं सिविलियन साथी शामिल थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *