Connect with us

TNF News

करीम सिटी कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में वृक्षारोपण किया।

Published

on

करिम सिटी कॉलेज

जमशेदपुर: 8 जून 2024, करीम सिटी कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के विभिन्न स्थलों पर वृक्षारोपण किया। क्लब के अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद रज़ा और मॉडरेटर डॉ. उधम सिंह एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज़ की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्वयंसेवी पी. आशीष कुमार, प्रभात कुमार पांडेय, और आयुष पाठक ने भाग लिया।

यह भी पढ़े :परशुराम परिवार का कदमा बैठक।

करिम सिटी कॉलेज

इस अवसर पर मोहम्मद शाहिद रज़ा ने कहा, “पर्यावरण संरक्षण हमारी प्राथमिकता है और वृक्षारोपण इसके लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।” डॉ. उधम सिंह ने भी पर्यावरण सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए इस तरह के कार्यक्रमों की निरंतरता पर बल दिया तथा अपने क्लब के सदस्यों को बधाई दी।

यह भी पढ़े :विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लायंस क्लब भारत के सदस्यों ने किया पौधारोपण।

स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाया। इस अभियान का उद्देश्य न केवल हरियाली बढ़ाना था, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना भी था।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *