Connect with us

झारखंड

विश्व आत्महत्या निवारण सप्ताह(10 सितंबर से 16 सितंबर) के तहत मुरली इंस्टीट्यूशन ने एक संगोष्ठी का आयोजन किया।

Published

on

विश्व आत्महत्या निवारण सप्ताह(10 सितंबर से 16 सितंबर) के तहत मुरली इंस्टीट्यूशन ने एक संगोष्ठी का आयोजन किया।

जमशेदपुर : आज दिनांक 11 /9 /2024 (बुधवार) को मुरली पारामेडिकल एंड रिसर्च कॉलेज के तत्वाधान में मुरली पारामेडिकल एंड रिसर्च कॉलेज की डायरेक्टर डॉ नूतन रानी एवं प्रिंसिपल डॉक्टर शालिनी की अध्यक्षता मे कर्मचारियों और विद्यार्थियों के साथ एक संगोष्ठी किया गया।

संगोष्ठी की मुख्य बातें :-
1. आत्महत्या से रोकथाम संबंधित बातों के बारे में सभी को बताया गया।
2. मन में कभी भी नकारात्मक विचारों को नहीं आने दे।
3. स्वस्थ जीवनचर्या को अपनाए।
4. अपने जीवन को तनाव मुक्त रखें।
5. हमेशा सकारात्मक विचार रखें।
6. जीवन में आने वाले प्रॉब्लम के बारे में दोस्तों तथा सगे – संबंधियों से बात करें।
7. हमेशा खुश रहें।
8. हर दिन अपने मनपसंदीदा कार्य के लिए कुछ समय निकाले।
9. मौत को “ना “कहे जिंदगी को “हैं”कहें जैसे स्लोगन से चर्चा की शुरुआत की गई।
10. मानसिक समस्या होने पर छिपाए नहीं।
11. परेशानी सुने और सुनाएं मदद के लिए हाथ बढ़ाएं।
12. मानसिक समस्याओं का इलाज संभव है, इसलिए ऐसी समस्या होने पर डॉक्टर से जरूर संपर्क करें और जिंदगी में खुशियों का स्वागत करें।

उपर्युक्त सभी बातों को कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों को समझाया गया ताकि जीवन में कभी भी उनके मन में आत्महत्या जैसे गलत विचार उत्पन्न ना हो। साथ ही सभी कर्मचारियों और विद्यार्थियों को निर्देश दिया गया कि सभी अपनी सगे -संबंधियों, दोस्तों, परिवार वालों तथा परिचय वालों को भी इन सभी बातों के बारे में बताएं। ताकि आत्महत्या जैसी घटनाएं कम हो।

यह भी पढ़ें : माननीय प्रधानमंत्री का जमशेदपुर आगमन 15 सितंबर को प्रस्तावित, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग, जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *