Connect with us

सोशल न्यूज़

MS ITI में वीर शहीद शेख भिखारी और अमरावत सिंह टिकैत याद किए गए।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शनिवार 08 जनवरी, 2022

आज मोमिन अंसार सभा झारखंड के तरफ से एम एस आईटीआई आजाद नगर, मानगो में एक सभा वीर शहीद शेख भिखारी और अमरावत सिंह टिकैत की याद में रखा गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष खालीद  इकबाल ने अपने वक्तव्य में कहां की सन 1857 की जंगे आजादी की लड़ाई में छोटा नागपुर के जरनैल शेख भिखारी और अमरावत सिंह टिकैत ने अंग्रेजों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था। चतुपालु  की घाटी पर बना पुल को तोड़ दिया गया और अंग्रेजों का रास्ता रोक दिया गया। हफ्तों अंग्रेज के नाक में दम कर दिया था। 8 जनवरी को अंग्रेजों ने धोखे से हमला कर  उन्हें गिरफ्तार कर लिया। भिखारी और उमराव सिंह टिकैत को फांसी की सजा दी गई। हमें ऐसे अजीम रहनुमाओं को याद करना और उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए।

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अरशद अंसारी, राहत हुसैन मोना,  नाजिश अनवर, फैयाज अहमद, साजिद कमाल अंसारी, आमिर सोहेल, मोहम्मद नदीम मौजूद हुए।

THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *