मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सिदगोड़ा टाउन हॉल में मोटू पतलू कॉमेडी नाइट्स का शानदार आयोजन

On: August 19, 2024 8:57 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: सिदगोड़ा टाउन हॉल में जमशेदपुर शहर में मोटू पतलू कॉमेडी नाइट्स का आयोजन किया गया, जिसने शहरवासियों का दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक कॉमेडी और गानों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे दर्शक बेहद आनंदित हुए।

मोटू पतलू सीरियल में आवाज देने वाले मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती जी को देखकर बच्चे काफी खुश नजर आ रहे थे। कार्यक्रम में भाजपा नेता भरत सिंह भी शामिल हुए, जिन्होंने सभी कलाकारों का सम्मान किया और अपने आवाज में गाना गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें: मोटू पतलू कॉमेडी नाइट में सौरभ चक्रवर्ती ने जमशेदपुर के बच्चों संग लगाया हंसी का तड़का

सौरभ चक्रवर्ती जी ने कार्यक्रम में शामिल बच्चों को स्टेज पर बुलाकर अपने पसंदीदा कार्टून सीरियल की मिमिक्री करने के लिए कहा। इस मौके पर माधव गिरि ने मोटू पतलू सीरियल के चिंगम सर और जिग एंड शार्को की मिमिक्री की, जिसे देखकर सौरभ चक्रवर्ती बेहद खुश हुए और दर्शकों ने भी खूब सराहा।

सौरभ चक्रवर्ती ने जमशेदपुर शहर के दुर्गा पूजा में भीड़ के बीच लोगों के आनंद लेने के तरीके की मिमिक्री भी की, जिससे दर्शक खूब हंसे। उन्होंने अमिताभ बच्चन, नाना पाटेकर, सुनील शेट्टी, और परेश रावल की मिमिक्री कर कार्यक्रम में हास्य की धारा बहा दी।

इस शानदार कार्यक्रम ने जमशेदपुर के दर्शकों के बीच एक खास छाप छोड़ी और सभी ने इसे बेहद सराहा।

यह भी पढ़ें : भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक: मुख्तार आलम खान और डॉ. निधि श्रीवास्तव

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment