Connect with us

झारखंड

JMMSY पर PIL दाख़िल करने पर आक्रोशित महिलाओं ने फूंका भाजपाइयों का पुतला

Published

on

JMMSY पर PIL दाख़िल करने पर आक्रोशित महिलाओं ने फूंका भाजपाइयों का पुतला

चक्रधरपुर/बन्दगॉव (Jay Kumar): बन्दगॉव प्रखण्ड के नकटी बाजार चौक पर झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना (JMMSY) का विरोध करने और इस योजना के खिलाफ झारखण्ड सरकार पर हाई कोर्ट में PIL दाख़िल करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित महिलाओं ने नकटी चौक पर भाजपा नेताओं का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।

महिलाओं ने भाजपा और उनके नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारे लगाए। हेमन्त सोरेन जिन्दाबाद के नारे भी बुलंद किए गए।

इस मौके पर महिलाओं ने कहा कि झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए है, और इसका विरोध करने वाले किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह कदम महिलाओं के खिलाफ है और इसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।

महिलाओं के इस आक्रोश से स्पष्ट है कि झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना को लेकर जनता में भारी समर्थन है, और इस योजना को कमजोर करने की किसी भी कोशिश का कड़ा विरोध किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : अधिकारी जनता के प्रति संवेदनशील बने: बन्ना गुप्ता

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *