Connect with us

TNF News

झामुमो ने किया भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का पुतला दहन।

Published

on

भाजपा

रिपोटर : जय  कुमार 

चाईबासा : भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा लोकसभा में झारखण्ड राज्य के अभिन्न अंग संथाल परगना प्रमंडल, बिहार एवं पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिला कर यूनियन टेरिटरी बनाने के सम्बन्ध में बयान दिया गया था.

यह भी पढ़े :जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के तत्वावधान में चाईबासा व्यवहार न्यायालय और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में लोक अदालत का हुआ आयोजन।

उक्त बयान भाजपा की झारखण्ड एवं झारखंडी विरोधी मानसिकता का परिचायक झामुमो ने बताया है. जिसके विरोध स्वरूप झामुमो पश्चिमी सिंहभूम जिला कमिटी ने चाईबासा पोस्ट आफिस चौक में भाजपा के झारखण्ड विरोधी मानसिकता के विरोध में भाजपा का पुतला दहन कर विरोध एवं आक्रोश का प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की गई.

यह भी पढ़े :चाईबासा सदर अस्पताल में खुला डे केयर केंद्र, मॉडल टीकाकरण एवं एएनसी केंद्र।

पुतला दहन कार्यक्रम में सोनाराम देवगम, राहुल आदित्य, मानाराम कुदादा, दिनेश जेना, कैसर परवेज, जवाहर बोयपाई, आलोक मुंडू, देवेन्द्र बारी, डुबलिया बारी, दोफेदार हेस्सा, करन होनहागा, कैलाश सामड, मंगल सिंह बारी, बुधन कालुन्डिया, मानकी बानरा, किशुन हेम्बरोम, करमू मूंडरी आदि शामिल थे.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *