TNF News
IPTA ने शुरू किया अभियान – “एक पेड़ मां के नाम”, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ सह समाजसेवी संस्था IPTA ने अपनी 366वीं बैठक के शुभ अवसर पर देशभर में विशेष अभियान “एक पेड़ मां के नाम” की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य देशभर में बढ़ते प्रदूषण को रोकना और हर नागरिक को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है।
इस अभियान के तहत IPTA ने देश के सभी राज्यों के अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाएं। संगठन का लक्ष्य है कि देशभर के 50 लाख से अधिक निजी शिक्षक तथा आम और खास नागरिक इस अभियान से जुड़कर पर्यावरण की रक्षा के लिए कम से कम एक पेड़ अपनी मां के नाम पर अवश्य लगाएं।
Read More : जल-जंगल-जमीन प्रकृति संरक्षण में आदिवासी नेतृत्व एक मिसाल है : भारतीय जनता पार्टी
🌱 प्रधानमंत्री के नारे को बनाया प्रेरणा
इस अभियान की प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस नारे से ली गई है जिसमें उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की बात कही थी।
वीडियो देखें :
👥 बैठक में ये पदाधिकारी रहे शामिल
इस अवसर पर आयोजित बैठक में IPTA के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं:
- डॉ. परमानंद मोदी
- डॉ. नथुनी सिंह
- एस.डी. प्रसाद
- सुनील कुमार सिंह
- राजेंद्र कुमार सिंह
- अखिलेश कुमार, पंकज कुमार गुप्ता, रूपेश कुमार, प्रेम दयाल सिंह, शीलू महतो,
- सुदर्शन कुमार, एस.एस. मिश्रा, बबलू कुमार, अशोक महतो, मनोज कुमार,
- चुन्नी, मुनि डब्लू आदि।
🌎 IPTA परिवार का संदेश:
“एक पेड़ लगाएं अपनी मां के नाम पर — ताकि प्रकृति को भी मां जैसा संरक्षण मिल सके।”
IPTA परिवार ने सभी देशवासियों से इस अभियान में जुड़ने और अपने आसपास हरियाली फैलाने की अपील की है।