Connect with us

सोशल न्यूज़

गरीब कन्या के दहेज रहित विवाह में दीनबंधु ट्रस्ट का सहयोग

Published

on

गरीब कन्या के दहेज रहित विवाह में दीनबंधु ट्रस्ट का सहयोग

जमशेदपुर: मानगो क्षेत्र के एक गरीब परिवार की बेटी की शादी में दीनबंधु ट्रस्ट ने राशन सामग्री देकर सहयोग किया। उक्त विवाह दहेज रहित आयोजित किया गया था।

ट्रस्ट के अध्यक्ष उत्तम चक्रवर्ती ने अन्य ट्रस्टियों के साथ मिलकर गरीब कन्या के घर जाकर उनके परिजन को राशन सामग्री भेंट स्वरूप प्रदान की। इस अवसर पर श्री चक्रवर्ती ने कहा कि दीनबंधु ट्रस्ट गरीबों के उत्थान के साथ-साथ बाल विवाह पर रोक, बालश्रम उन्मूलन और दहेज रहित विवाह के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाता है। इसी कड़ी में आज एक गरीब कन्या के दहेज रहित विवाह में राशन सामग्री देकर सहयोग किया गया।

यह भी पढ़ें: 

जमशेदपुर शहर के संस्थापक का है 3rd मार्च को जन्मदिन। जाने कौन है यह सख्शियत एक क्लिक में।

Redmi Note 13 Pro+ 5G: 2024 में मार्केट में आने से हुई दूसरी कंपनीयों को घाटा। Redmi का ये फ़ोन सबसे ज्यादा खरीदी जाने वाली

इस दौरान अन्य ट्रस्टियों में मुख्य रूप से सुनीता पोयरा, एक्यूप्रेशर थेरैपिस्ट शशिकांत, नागेन्द्र जी, दिलीप मंडल, कंचन यादव आदि उपस्थित थे।

विशेष बातें:

  • दीनबंधु ट्रस्ट ने गरीब कन्या के दहेज रहित विवाह में राशन सामग्री देकर सहयोग किया।
  • ट्रस्ट गरीबों के उत्थान, बाल विवाह पर रोक, बालश्रम उन्मूलन और दहेज रहित विवाह के लिए कार्यरत है।
  • ट्रस्ट समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाता है।

यह घटना दीनबंधु ट्रस्ट की सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *