Connect with us

झारखंड

DGP पहुंचे चाईबासा, नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान, सरेंडर पॉलिसी पर की चर्चा

Published

on

THE NEWS FRAME

चाईबासा (जय कुमार) : झारखंड के नए पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता रविवार को चाईबासा पहुंचे हैं। नई सरकार गठन के बाद डीजीपी राज्य नक्सलियों के सफाए व उनके विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को लेकर तत्परता से जुटे हैं।

यहां उन्होंने चाईबासा एसपी, डीआईजी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान, सरेंडर पॉलिसी आदि पर भी चर्चा की। दरअसल, छह दिसंबर को नक्सल व विधि व्यवस्था की डीजीपी अनुराग गुप्ता ने समीक्षा की थी।

संबंधित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिये थे।अब वे खुद भी पुलिसिंग व्यवस्था को करने के लिए रेस हो गये हैं। इस दिशा में डीजीपी रविवार को चाईबासा पहुंचे हैं। विदित हो कि झारखंड सरकार गठन के तुरंत बाद ही अनुराग गुप्ता का राज्य के नए डीजीपी पुलिस महानिदेशक के पद पर प्रतिनियुक्ति हुई है।

यह भी पढ़ें : चाईबासा धोबी समाज का प्रतिनिधिमंडल व अखिल भारतीय धोबी महासंघ ने मंत्री दीपक बिरूवा से मुलाकात कर शुभकामनाएं एवं बधाई दी

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *