Connect with us

झारखंड

भाजपा जमशेदपुर महानगर के अल्पसंख्यक मोर्चा का विशाल जनसमूह रांची के लिए रवाना।

Published

on

भाजपा जमशेदपुर महानगर के अल्पसंख्यक मोर्चा का विशाल जनसमूह रांची के लिए रवाना।

जमशेदपुर: आज दिनांक 23 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री मंजीत सिंह गिल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता गोलमुरी स्थित आकाश प्लाजा से बस द्वारा रांची के मोरहाबादी मैदान के लिए प्रस्थान किए। श्री मंजीत सिंह गिल ने कहा कि सरकार ने युवाओं से छल किया है, झूठे वादे किए हैं कि हर साल 5 लाख युवाओं को नौकरी देंगे और बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देंगे, लेकिन ये वादे झूठे साबित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया है, और भविष्य में भारतीय जनता पार्टी की बहुमत की सरकार बनेगी। इस महागठबंधन की सरकार ने झारखंड की स्थिति को और बदतर कर दिया है। राज्य में हर तरफ भ्रष्टाचार और लूट का माहौल है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के नेताओं ने जमीनों की लूटकर राज्य को नुकसान पहुंचाया है।

श्री मंजीत सिंह गिल ने आगे कहा कि पार्टी के सभी मोर्चों और भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने आज रांची में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने का काम किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया।

यह भी पढ़ें : डीएमएफटी मद से पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण एवं प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं करने को लेकर रामहरि गोप ने उपायुक्त को लिखा पत्र किया जाँच कि मांग

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *