Connect with us

धार्मिक

गायत्री परिवार टाटानगर की युवा शाखा द्वारा सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन.

Published

on

गायत्री परिवार टाटानगर की युवा शाखा द्वारा सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन.

जमशेदपुर: गायत्री परिवार टाटानगर की युवा शाखा नवयुगदल एवं प्रज्ञा महिला मंडल के युवाओं ने पवित्र सावन माह में गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया। इसमें जमशेदपुर के सभी क्षेत्रों से सैकड़ों भाई-बहनों ने भाग लिया। सबसे पहले सामूहिक महामृत्युंजय मंत्र के जाप एवं सभी के स्वास्थ्य की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उसके बाद बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया।

आगामी नवंबर माह में टाटानगर में आयोजित होने वाले नारी शक्तिकरण शिविर के सफल आयोजन के लिए विशेष रुद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर प्रज्ञा महिला मंडल की अध्यक्ष बहन जसवीर कौर ने कहा कि नारी शक्तिकरण शिविर की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस शिविर में 1000 से अधिक बहनें भाग लेंगी, जिसमें शांतिकुंज हरिद्वार से आदरणीय बहन शेफाली पंड्या जी पहली बार टाटानगर आ रही हैं।

आगामी 11 अगस्त को सायं 4 बजे से गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में प्रज्ञा महिला मंडल टाटानगर की बहनों का सावन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। रुद्राभिषेक का पूर्ण संचालन जिला महिला प्रतिनिधि बहन मंजू मोदी ने किया। इस अवसर पर नवयुगदल संयोजक पुष्पेंद्र कुमार, जिला युवा प्रतिनिधि प्रशांत कालिंदी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Loading

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धार्मिक

रामनवमी पर चांडिल में भव्य शोभा यात्रा, उमड़ा रामभक्तों का जनसैलाब

Published

on

THE NEWS FRAME

चांडिल: रामनवमी के पावन अवसर पर श्री राम समिति, चांडिल के अध्यक्ष आकाश महतो के नेतृत्व में एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में रामभक्तों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। रामभक्ति से सराबोर यह शोभा यात्रा पूरे चांडिल क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी रही।

यात्रा की शुरुआत मंगलाचरण के साथ हुई और पूरे मार्ग में श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, जिन्होंने पारंपरिक परिधानों में ढोल-नगाड़ों की ताल पर नृत्य करते हुए शोभा यात्रा को जीवंत बना दिया। वहीं, महिलाओं की भागीदारी भी इस आयोजन में विशेष रूप से देखने को मिली। उन्होंने भक्ति गीतों और धार्मिक झांकियों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

THE NEWS FRAME

डीजे की धुन पर रामभक्त झूमते नजर आए, जिससे शोभा यात्रा और भी रंगीन और आकर्षक बन गई। सभी ने भगवा अंग वस्त्र धारण किया हुआ था, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा और एकता की भावना झलक रही थी। रामनवमी के इस पर्व को जन्मोत्सव की तरह पूरे उल्लास और धूमधाम से मनाया गया।

THE NEWS FRAME

Read more : वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद कथित सेक्युलर चेहरों से उतर गया नकाब : सुधीर कुमार पप्पू

स्थानीय लोगों ने शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शरबत और जलपान की व्यवस्था कर अतिथि सत्कार की मिसाल पेश की। इस आयोजन के सफल संचालन के लिए श्री राम समिति और स्थानीय प्रशासन ने विशेष सहयोग किया। अध्यक्ष आकाश महतो ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि “रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे संस्कारों और एकता का प्रतीक है।”

यह शोभा यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि सामाजिक सौहार्द और सामूहिक सहभागिता का संदेश भी लेकर आई।

वीडियो देखें :

 

Loading

Continue Reading

झारखंड

महाशिवरात्रि पर सरिया बाजार में भव्य शिव बारात का आयोजन

Published

on

THE NEWS FRAME

सरिया : सरिया बाजार के नवयुवकों द्वारा हर साल की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव-पार्वती संग भगवान गणेश की भव्य झांकी निकाली गई। पूरे हर्षोल्लास के साथ यह झांकी सरिया बाजार में निकली, जिसमें बाजार के व्यापारी, नवयुवक, बच्चे समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और जमकर आनंद उठाया।

झांकी निकालने से पहले शिव महाप्रसाद के रूप में भांग का सर्वत वितरित किया गया, जिसका श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। नगर भ्रमण के दौरान बच्चों ने शिव बारात में भूत, पिशाच, भालू, बंदर आदि का रूप धारण कर नगरवासियों का मनोरंजन किया।

Read More : ऑल इंडिया आइडियल टीचर्स एसोसिएशन की इकाई का चुनाव संपन्न

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरिया के कालारोड स्थित पंजाबी मंदिर में शिव बारात पहुंची, जहां सिख समुदाय के श्रद्धालुओं ने चाय, बिस्किट और पानी की व्यवस्था कर शिव बारात का भव्य स्वागत किया। इसके बाद भक्ति गीतों के साथ झांकी में शिव-पार्वती की आरती उतारी गई और उन्हें श्रद्धापूर्वक विदा किया गया।

सरिया बाजार के शिव मंदिर प्रांगण से शुरू होकर पूरे नगर में भ्रमण करने के बाद बारात का समापन किया गया। इस पूरे आयोजन में बाजार के नवयुवकों अजय कुमार बरनवाल, सुमित कुमार (रॉकी), अभय कुमार तरवे, राजेश कुमार तरवे, नीलेश कुमार, जयंत कुमार, राज माथुर, टुनटुन गुप्ता, श्लोक कुमार, संजय साव समेत कई अन्य लोगों का भरपूर सहयोग रहा।

Loading

Continue Reading

धार्मिक

अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना दिवस के अवसर पर आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम केसरिया प्रकाश से जगमगाया

Published

on

THE NEWS FRAME

JAMSHEDPUR : अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना दिवस के अवसर पर आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम केसरिया प्रकाश से जगमगाया, 7 बार हनुमान चालीसा पढ़ा गया, भक्तो के बीच 1000 लड्डू का वितरण किया गया।

अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज, 11 जनवरी, को शाम 6 बजे आंध्र भक्त श्री राम मंदिर, बिस्टुपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंदिर कमेटी और विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर सात बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिससे मंदिर का वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात भक्तों के बीच 1000 लड्डुओं का वितरण किया गया।

THE NEWS FRAME

Read More : विवेकानंद जयंती और स्वर्णरेखा महोत्सव को लेकर बैठक संपन्न

कार्यक्रम में आंध्र भक्त श्री राम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष श्री बी. डी. गोपाल कृष्णा ,दुर्गा प्रसाद शर्मा, सी यच रमना, गंगा मोहन, बिजय कुमार, चंद्र शेखर राव,,वाई नागेश, अरविंद मूर्ति,और विश्व हिंदू परिषद के अजय कुमार गोपी राव सहित सैकड़ों गणमान्य भक्तगण उपस्थित थे। सभी भक्तों ने राम नाम का गगनभेदी जयघोष करते हुए भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हुए इस विशेष दिन को उत्साहपूर्वक मनाया।

Loading

Continue Reading

Trending

Copyright © 2017 Zox News Theme. Theme by MVP Themes, powered by WordPress.