धार्मिक

गायत्री परिवार टाटानगर की युवा शाखा द्वारा सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन.

Published

on

जमशेदपुर: गायत्री परिवार टाटानगर की युवा शाखा नवयुगदल एवं प्रज्ञा महिला मंडल के युवाओं ने पवित्र सावन माह में गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया। इसमें जमशेदपुर के सभी क्षेत्रों से सैकड़ों भाई-बहनों ने भाग लिया। सबसे पहले सामूहिक महामृत्युंजय मंत्र के जाप एवं सभी के स्वास्थ्य की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उसके बाद बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया।

आगामी नवंबर माह में टाटानगर में आयोजित होने वाले नारी शक्तिकरण शिविर के सफल आयोजन के लिए विशेष रुद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर प्रज्ञा महिला मंडल की अध्यक्ष बहन जसवीर कौर ने कहा कि नारी शक्तिकरण शिविर की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस शिविर में 1000 से अधिक बहनें भाग लेंगी, जिसमें शांतिकुंज हरिद्वार से आदरणीय बहन शेफाली पंड्या जी पहली बार टाटानगर आ रही हैं।

आगामी 11 अगस्त को सायं 4 बजे से गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में प्रज्ञा महिला मंडल टाटानगर की बहनों का सावन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। रुद्राभिषेक का पूर्ण संचालन जिला महिला प्रतिनिधि बहन मंजू मोदी ने किया। इस अवसर पर नवयुगदल संयोजक पुष्पेंद्र कुमार, जिला युवा प्रतिनिधि प्रशांत कालिंदी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version