Connect with us

नेशनल

100 करोड़ टीकाकरण उपलब्धि पर हमें यह अवश्य जानना चाहिए।

Published

on

THE NEWS FRAME

New Delhi : शनिवार 23 अक्टूबर, 2021

विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान 100 करोड़ डोज को कर दिया पार।

भारत दुनिया का पहला डी एन ए आधारित कोविड – 19 वैक्सीन बनाने में सफल हुआ है। जो पूरी तरह से मेक इन इंडिया पर आधारित है। जिसका डिजिटल तरीके से नजर भी रखा जा रहा है। जिसमें Co-Win ऐप और वेबसाइट का बहुत बड़ा सहयोग है।

THE NEWS FRAME

बता दें कि Co-Win ऐप के माध्यम से 76 करोड़ से अधिक लोगों ने अबतक पंजीकरण कराया है। यह दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल टीकाकरण अभियान है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस अभियान में पहली बार वैक्सीन की डिलीवरी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। इस अभियान की सबसे बड़ी एक और उपलब्धि यह है कि यह टीकाकरण पूरी दुनियाँ में अबतक का एक दिन में सर्वाधिक 2.5 करोड़ डोज लगाया गया जो इसी वर्ष 17 सितंबर को लगाया गया। 

THE NEWS FRAME

यह विश्व का सबसे तेज टीकाकरण अभियान है जो कि मात्र 9 माह में 100 करोड़ डोज के आंकड़े को पार गया। कोरोना के पहले मामले के 11 महीने के भीतर वैक्सीन की शुरुआत कर ली गई थी। ये सभी उपलब्धियां हमें गौरान्वित करते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *