Connect with us

TNF News

हेंसल बिल पंचायत में iPTA की क्लास का सफल आयोजन

Published

on

हेंसल बिल पंचायत में iPTA की क्लास का सफल आयोजन

जमशेदपुर: आज पोटका प्रखंड के हेंसल बिल पंचायत में स्वेच्छा शुल्क विद्यालय iPTA की क्लास का आयोजन किया गया। इस क्लास का संचालन आरएनएचएम के प्राचार्य डॉ. देवजीत नायक द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में 30 बच्चे एवं बच्चियों ने भाग लिया। क्लास के पहले चैप्टर में बच्चों को संस्कार और अनुशासन की होमवर्क दिया गया।

पंचायत की मुखिया, सावित्री हांसदा जी ने इस आयोजन का नेतृत्व किया और कहा कि अब उनके पंचायत में कोई बेरोजगार नहीं रहेगा और उच्च प्रतियोगिता के लिए कोई वंचित नहीं रहेगा। भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ सह समाजसेवी संस्था iPTA और आरएनएचएम फाउंडेशन मिलकर इस योजना को सफल बनाने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पास संदेश भेजने का संकल्प लिया है।

यह भी पढ़ें : भाजपा के पोटका विधानसभा में अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन।

iPTA संगठन का उद्देश्य नई शिक्षा नीति को सुदृढ़ करना और आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा करना है। इस कार्यक्रम में मुखिया सावित्री हांसदा जी के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव डॉ. नथुनी सिंह, आरएनएचएम के अध्यक्ष ए.के. पाठक, सचिन जेके गांगुली, प्राचार्य डॉ. देवजीत नायक, और सहायक परीक्षित हसदा, उमेश कुमार, धनंजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

iPTA परिवार का आह्वान है कि इस ऐतिहासिक कदम में सभी की सहभागिता और सलाह सराहनीय होगी। इस संगठन को नई पहचान दिलाने में राष्ट्रीय प्रवक्ता सह झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी कमलेश गिरी का अहम योगदान रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *