Hazaribag : शुक्रवार 18 फरवरी, 2022
हजारीबाग के बरही प्रखंड में सरस्वती पुजा विसर्जन के दौरान मॉबलिन्चींग कर रुपेश पाण्डेय की जघन्य हत्या कर दी गई थी। हिन्दू रीतिरिवाज के अनुसार आज स्व. रूपेश पांडेय का श्राद्धकर्म है, इस सिलसिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश (प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा झारखंड, संसद सदस्य आरएस) श्राद्धकर्म में शामिल होने बरही आ रहे थे लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें बरही से लगभग 60 किलोमीटर चरही के पूर्व ही सड़क पर रोक दिया गया है।
इस घटना से प्रदेश के सभी भाजपा कार्यकर्ता नाराज है और जेएमएम सरकार से कहना चाहते हैं कि केवल बीजेपी वालों को टारगेट किया जा रहा है। सिर्फ़। बीजेपी वालों पर ही रोक है। जबकि सत्ताधारी दल के अन्य नेताओं के लिए धारा 144 कोई मायने नहीं रखता। वे जब चाहे तब बेरोकटोक आवागमन कर रहे हैं।
वहीं बीजेपी नेताओं का कहना है कि इस “मजबूर सरकार” से न्याय की उम्मीद बेईमानी होगी। झारखण्ड की जनता सब देख और समझ रही है। धिक्कार है तुष्टिकरण में लिप्त इस निक्कम्मी गठबंधन सरकार पर। यह बिल्कुल अलोकतांत्रिक है, क्या हजारीबाग जिले में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है?
सिर्फ़ @BJP4Jharkhand पर ही रोक है। सत्ताधारी दल के नेताओं के लिए धारा 144 कोई मायने नहीं रखता।
इस “मजबूर सरकार” से न्याय की उम्मीद बेईमानी होगी!!
और क्या-क्या रोकोगे-टोकोगे ❓ झारखण्ड की जनता सब देख और समझ रही है। धिक्कार है तुष्टिकरण में लिप्त इस निक्कम्मी गठबंधन सरकार पर!!
pic.twitter.com/oiWXIvpqH0
इमेज सोर्स : ट्विटर