Connect with us

झारखंड

सोनारी थाना परिसर में शांति समिति के द्वारा डीएसपी कमल किशोर जी के सेवानिवृत होने पर रखा विदाई समारोह, दी भावभीनी बिदाई।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

सोनारी थाना परिसर में शांति समिति के द्वारा आज सेवानिवृत् डीएसपी कमल किशोर सर का विदाई समारोह आयोजन किया गया, जिसमें सोनारी थाना प्रभारी विष्णु रावत सर, थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं  शांति समिति के सम्मानित सदस्यों के द्वारा डीएसपी कमल किशोर जी को फूलो का गुलदस्ता, माला, शॉल और उपहार देकर सम्मानित किया गया।  

THE NEWS FRAME

इस अवसर पर उपस्थित थाना प्रभारी, शांति समिति के अध्यक्ष एवं शांति समिति के सचिव ने अपने सम्बोधनों में डीएसपी साहब के कार्यकाल की बहुत सराहना की। और बताया की डीएसपी साहब जनता से हमेशा मानवीय संपर्क बना कर रखते थे। वहीँ सेवानिवृत्त डीएसपी साहब ने जमशेदपुर की जनता एवं शांति समिति के सदस्य के प्रति आभार प्रकट किया।

इस समारोह में समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अमल पात्रा जी, सचिव सुधीर कुमार पप्पू जी, त्रिभुवन यादव, सरबजीत सिंह बॉबी, मनदीप सिंह, संजय पांडे, संजय यादव, सरिता देवी, राहुल भट्टाचार्जी, गौतम दादा, विजय भरथा, श्याम सुंदर शर्मा, मनीष सिंह, किशोर साहू, संतोष जैन, चमन सिंह गिल, चरणजीत सिंह, कबी बहरा, प्रेम सिंह, मनोज गुप्ता, अनिल कुमार सिंह एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे।

THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *