नेशनल

सेना के जवान की इलाज के दौरान सेना अस्पताल में निधन

Published

on

THE NEWS FRAME

नायक संजय पांडे पुत्र गिरजा पांडे जो सेना में 16 मीडियम रेजिमेंट में कार्यरत थे। इलाज के दौरान सेना के आर आर अस्पताल में निधन हो गया। वो ब्लॉक नम्बर 72/1/08 रोड नम्बर 17 आदित्यपुर 2 के रहने वाले थे। उनकी पत्नी आरती कुमारी पांडे पुत्र अर्श पांडे उम्र 5 बर्ष बेटी आराध्या पांडेय उम्र 1 बर्ष की हैं। आज उनका पार्थिव शरीर विमान द्वारा रांची एयर पोर्ट लाया गया।और सम्मान पूर्वक रांची मिलिट्री अस्पताल के मर्चरी में रखा गया है। कल सुबह 7 बजे उनका पार्थिव शरीर रोड द्वारा जमशेदपुर के लिए रवाना होगा। लगभग 10 बजे तक उनका पार्थिव शरीर घर पर पहुंचेगा। पैतृक रीतिरिवाज के बाद लगभग 11 बजे पार्वती घाट पर सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। सेना उन्हें अंतिम सम्मान गार्ड ऑफ ऑनर के रूप में देगी।

यह जानकारी उनके साथ कार्यरत रहे पूर्व सैनिक सुनील कुमार शर्मा ने पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह को दी। कल दिनांक 26 फरवरी के दिन अंतिम सम्मान में अधिक से अधिक पुर्व सैनिक इस सम्मान यात्रा में शामिल हों, इनका मान बढ़ाएं 

द न्यूज़ फ्रेम इस वीर सपूत को सादर नमन करता हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version