Connect with us

झारखंड

सिंहभूम डाक प्रमंडल के पदाधिकारी हर घर तिरंगा अभियान के तहत विधायक श्री सरयू राय से मिलें।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

सिंहभूम डाक प्रमंडल, जमशेदपुर के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक समूह आज बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में विधायक श्री सरयू राय से संपर्क करते हुए आगामी 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा झंडा फहराने के अभियान को सफल बनाने हेतु प्रचार किया। डाक अधिकारीयों ने बताया कि जो कोई भी झंडा खरीदना चाहतें हैं वे किसी भी पोस्ट ऑफिस में संपर्क कर 25 रु. प्रति झंडा की दर से झंडा खरीद सकते हैं। कोई व्यक्ति यदि थोक में तिरंगा झंडा खरीदने को इच्छुक हैं तो वे बिष्टुपुर पोस्ट ऑफिस कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। सिंहभूम डाक प्रमंडल, जमशेदपुर के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री राय से आग्रह किया कि इस अभियान को और भव्य बनाने के लिए वे अपने विधानसभा क्षेत्र में झंडा लगवाने के लिए प्रोत्साहित करें। 

विधायक सरयू राय ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक स्थानों पर झंडा फहराने का लक्ष्य बनाये है। इसके लिए स्थानों को चिन्हित कर एक सूची तैयार कर पोस्ट ऑफिस से तिरंगा झंडों की खरीदारी कर ली जाएगी।

THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *