Connect with us

झारखंड

साकची आम बागान में लगा फनवर्ल्ड, गर्मी की छुट्टियों का बच्चे लेंगे भरपूर आनंद।

Published

on

साकची आम बागान में लगा फनवर्ल्ड, गर्मी की छुट्टियों का बच्चे लेंगे भरपूर आनंद।

जमशेदपुर: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी,गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के मनोरंजन के लिए साकची के प्रसिद्ध आम बगान मैदान में एक अद्भुत फनवर्ल्ड बनाया गया है। यह फनवर्ल्ड 10 मई से 30 जून तक खुला रहेगा। शाम 4 बजे से रात्रि के 9:30 बजे तक यह खुला रहेगा।

इस फनवर्ल्ड में बच्चों के लिए कई मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया है। यहां झूले, ट्रेनें, रोमांचक राइड्स, और रंग-बिरंगे खिलौनों की दुकानें हैं। बच्चों के लिए यह एक सपनों का जहाँन बन गया है।

फनवर्ल्ड में बच्चों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए कई शो भी आयोजित किए जाएंगे। इन शो में कलाकार विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा, बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।

यह फनवर्ल्ड बच्चों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होगा। गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को घुमाने-फिराने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है।

यह भी पढ़ें : वोट जिहाद के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रेस विज्ञप्ति

देखें वीडियो: 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Learn With Fun – IQS.ONE
Learn With Fun – IQS.ONE