Connect with us

सोशल न्यूज़

सहारा सिटी मानगो में सोसायटी के अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा…प्रतिभावान बच्चे हुए… सम्मानित।

Published

on

 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सहारा सिटी प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10:00 बजे झंडातोलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज के कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में  सहारा सिटी ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री पी के सिन्हा जी  ने झंडा तोलन किया। 

THE NEWS FRAME

जबकि  उपाध्यक्ष मोहम्मद समीमुद्दीन संयुक्त सचिव कमल किशोर संयुक्त कोषाध्यक्ष महॅंगा सिंह एवं सोसाइटी के सचिव सुशील कुमार सिंह पूर्व सैनिक उपस्थित थे। 

10:00 बजे अध्यक्ष महोदय ने झंडा तोलन किया जबकि बच्चों एवं उपस्थित कॉलोनी वासियों ने राष्ट्रगान गाया। राष्ट्रगान के बाद अध्यक्ष महोदय ने बीते सालों में कॉलोनी के विकास संबंधित जानकारी एवं आने वाले दिनों में सोसायटी द्वारा लिए गए लक्ष्य की जानकारी दिए और कॉलोनी वासियों के द्वारा निरंतर दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापन किया। 

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बच्चों के लिए ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन किया गया था। जिसमें अलग-अलग उम्र के 100 बच्चों ने हिस्सा लिया। 

यह प्रतियोगिता 3 श्रेणी में बाटा गया था जिसमें नर्सरी से कक्षा 3,  कक्षा 4 से कक्षा 7 और कक्षा 8 से 10 तक तीन ग्रुप बनाया गया था। तीनों ग्रुप को अलग-अलग विषय पर चित्रकारी करने के लिए दिया गया था। जिसमें बच्चों ने बड़े जोश के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिए। 

परिणाम इस प्रकार रहा…. 

ग्रुप 1 

नर्सरी से कक्षा 3

प्रथम आसीता यादव 

द्वितीय लावण्या राज  

तृतीय आशी 


 ग्रुप 2

कक्षा 4 से कक्षा 7

प्रथम केशव खेतान

द्वितीय ज्ञान आलम 

तृतीय अभिनव कुमार सिंह 


ग्रुप 3 

कक्षा 8 से कक्षा 10 

द्वितीय पुरस्कार चिराग आनंद 


जबकि चिराग आनंद को कोविड-19 के दौरान ऑटो सैनिटाइजर स्प्रिंग मशीन बनाने के लिए स्पेशल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा आज सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें गाना गाने में शाहबाज आजम जिन्नत मैडम तहरीन प्रवीण जटाशंकर जी धीरज झा जोया इकबाल जबकि डांस में अनुभव अपूर्वा हानि खुशी आस्था रिया प्रिंसी एकता कशिश रिम्मी और अमृता ने भाग लिया। सभी बच्चे एक से बढ़कर एक अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किए।

कार्यक्रम का संचालन इस्कोवा के सचिव सुशील कुमार सिंह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन साजिद असर ने किया। स्वीट समोसा केक लड्डू चॉकलेट फ्लैग का वितरण श्री महँगा सिंह सादिक बबलू एस एन पाल विशाल पारीक ने किया इसके अलावा मुख्य रूप से टी पी सिंह अखिलेश पांडे संजीव मिश्रा मोहम्मद अख्तर इकबाल अंसारी सतीश चंद्र मिश्रा साधु शरण सिंह डी एन प्रसाद पी एन सहाय अशोक गुप्ता समेत 300 से ज्यादा कॉलोनी वासियों ने हिस्सा लिया 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *