Connect with us

झारखंड

शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन कुमार के ग्यारहवें पुण्यतिथि पर देशभक्ति काव्य गोष्ठी का आयोजन

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन वास्तुविहार बालीगुमा में शहीद के ग्यारहवें पुण्यतिथि पर परिवार एवं कॉलोनी वासियों एवं पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सहयोग से श्रद्धांजलि समारोह के साथ साथ देशभक्ति काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम शहीद के पिता नायब सूबेदार नवीन कुमार एवं माता जी ने शहीद की प्रतिमा पर दिप प्रज्वलन एवं श्रद्धासुमन अर्पित की उसके उपरांत बड़ी संख्या में कॉलोनी की मातृशक्ति एवं कॉलोनी वासीयों ने श्रद्धासुमन अर्पित की।

THE NEWS FRAME

Read More : उपायुक्त के जनता दरबार के माध्यम से ज़ाकिरनगर निवासियों ने नाली सफाई की लगाई गुहार

तीनों सेना से सेवानिवृत्त जांबाज़ सैनिकगण, काव्यगोष्ठी में आये सुरेश चंद्र झा शैलेन्द्र पांडेय शैल सरदार बलविन्दर सिंह बसन्त जमशेदपुरी माधवी उपाध्याय डॉक्टर वीणा पांडेय सोनी सुगंधा उपासना सिन्हा दिवेन्दु त्रिपाठी एवं पुलिस सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने भी अपनी श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ साथ अपनी देश भक्ति कविता से उपस्थित श्रोताओं का वीर रस की कबिताओं मन्त्रमुग्ध कर दिया।

THE NEWS FRAME

इस कार्यक्रम में जन प्रतिनिधि के रूप विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि के तौर पर पप्पू सिंह एवं मुकेश सिंह उपस्थित थे। सभी कवियों एवं जन प्रतिनिधियों का शहीद मनोरंजन कुमार के पिता नवीन कुमार सी ठाकुर चंदन जी पुष्पा एवं सुरभि कॉलोनी वासियों के द्वारा सम्मानित किया गया। प्रोग्राम का संचालन पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह ने किया जबकी कार्यक्रम को अपनी उपस्थिति से राजीव रंजन वरुण कुमार सिद्धनाथ सिंह अशोक कुमार श्रीवास्तव हँसराज सिंह एस के सिंह सतनाम सिंह सुरेंद्र प्रसाद मौर्या अनिल झा हँसराज सिंह अनिल सिन्हा राजेश कुमार विद्यानंद गिरी प्रमोद कुमार कौशल किशोर आदित्या सैनिक प्रतिनिधि के रूप में शामिल थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *